नागौर

देवरों ने लूटी भौजाई की इज्जत

कुचेरा. पुलिस थाना में एक विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व दो देवरों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

नागौरJul 23, 2019 / 10:12 pm

Ravindra Mishra

बलात्कार का मामला

कुचेरा.पुलिस के अनुसार रूण निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका विवाह दो साल पहले मुन्दियाड़ निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति, देवर, सास उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। परिजनों द्वारा उन्हें समझाने पर दहेज नहीं मांगने का आश्वासन दिया, लेकिन मारपीट व प्रताडऩा जारी रही। करीब चार पांच महीने पहले उसका पति मुम्बई गया हुआ था। पीछे से उसके सगे देवर ने दो बार व रिश्ते के देवर ने एक बार उससे बलात्कार किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता ने बताया कि उसने सास को यह बात बताई तो उसने कहा, तेरे साथ तो ऐसा ही होना चाहिए। बाद में जब पति मुम्बई से आया तो उसे बलात्कार की बात बताई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय उसके साथ गम्भीर मारपीट की, जिससे उसके पेट में चोट लग गई। नागौर में उपचार व ऑपरेशन करवाने के बाद वह पीहर में थी। इस दौरान पति, देवर आदि रूण आए और उसके साथ व भाई, मां और भाभी के साथ मारपीट की। उसके पिता ने इसकी कुचेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसका अपहरण कर फिर से बलात्कार करने, मारपीट व बच्चे को जान से खत्म करने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार _
कुचेरा. पुलिस ने गत दिनों दर्ज हुए पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बुटाटी निवासी भरत पुत्र अनोपराम नायक को सैनणी से दस्तयाब किया।

Home / Nagaur / देवरों ने लूटी भौजाई की इज्जत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.