scriptमददगार बनकर पहुंची मदद फ ाउण्डेशन टीम | Help foundations team arrived by being helpful In degana | Patrika News

मददगार बनकर पहुंची मदद फ ाउण्डेशन टीम

locationनागौरPublished: Sep 16, 2019 06:57:38 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

मासिक पेंशन योजना में जोडकऱ की मदद

Degana News

Degana News

डेगाना. नागौर जिले सहित पूरे प्रदेश में मदद फ ाउन्डेशन संस्था की ओर से लगातार मदद के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे है। मदद फ ाउन्डेशन संस्था की ओर से कुचेरा में विधवा महिला की मदद के लिए मदद फ ाउण्डेशन संस्था मददगार बनकर पहुंची। मदद फ ाउण्डेशन के सक्रिय सदस्य श्रवणसिंह रोहिणा ने बताया कि परिवार के मुखिया का स्वर्गवास आज से 3-4 महिने पहले ब्लड कैंसर से हो गया था। परिवार में छह बच्चों के साथ विधवा महिला कस्बे के बाहर ढाणी में निवास करती है। परिवार में एक मात्र कमाने वाले महिला के पति का स्वर्गवास हो जाने के बाद परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया। बच्चों के लालन पालन, शिक्षा दिक्षा व घर चलाना मुश्किल हो गया। इसकी जानकारी जब मदद फाउण्डेशन को मिली तो तुरन्त प्रभाव से संज्ञान लेते हुए इस परिवार की मदद करने का निर्णय लिया गया। मदद फाउण्डेशन की पेंशन योजना के अन्तर्गत एक हजार प्रतिमाह पेंशन शुरू की गई। महिला को 2 माह की पेंशन के रूप में 31 सौ रूपएं भेंट किये गएं। मदद फ ाउण्डेशन की ओर से इस समय श्रवणसिंह रोहिणा, गजेन्द्रसिंह रोहिणा, अजयसिंह चौसला, मनीष सोनी सांजु, संदीपसिंह सांजु, शक्तिसिंह गोठ मांगलोद, गोतमसिंह गोठमांगलोद व सुरेश वैष्णव उपस्थित रहे। विधवा महिला द्वारा मदद फ ाउण्डेशन का आभार व्यक्त किया। मदद फ ाउण्डेशन के एडमिन सदस्य गणपतसिंह गांवड़ी ने बताया की मदद फ ाउण्डेशन का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 10 नवम्बर को जयपुर में किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो