scriptइसकी खूबसूरती पर्यटकों को खींच लाती है नागौर… | Its beauty attracts tourists to visit Nagaur | Patrika News

इसकी खूबसूरती पर्यटकों को खींच लाती है नागौर…

locationनागौरPublished: Jan 19, 2018 09:38:36 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

वीर भूमि राजस्थान के नागौर शहर में स्थित ऐतिहासिक किला आज भी अपनी विशेषताओं के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

nagaur fort

nagaur fort

नागौर. राजस्थान के नागौर का किला एकमात्र ऐसा किला है, जिस पर दागे गए तोप के गोले किले को क्षति पहुंचाएं बिना ऊपर से निकल जाते हैं। यह राजस्थान का सबसे अच्छा सपाट भूमि पर बना किला है। अपनी ऊंची दीवारों और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। नागौर का किला नागौर शहर में स्थित एक प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह एक सुंदर रेतीला गढ़ है जिसे चौथी सदी में बनाया गया था।
कई युद्धों का गवाह
यह किला बीते युग में लड़े गए कई युद्धों का गवाह है। यह राजस्थान का सबसे अच्छा सपाट भूमि पर बना किला है अपनी ऊंची दीवारों और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक किले के अंदर आकर कई महलों, फव्वारे, मंदिरों और खूबसूरत बगीचों को देख सकते हैं। इस किले का निर्माण नागवंशियों द्वारा किया गया था और बाद में किले को मोहम्मद बहलीन द्वारा पुनर्निर्मित करवाया गया।
दुश्मनों की पहुंच से दूर
किले के तीन मुख्य प्रवेश द्वार हैं, पहला प्रवेश द्वार लोहे और लकड़ी के नुकीले कीलों से मिलकर बना है जो दुश्मनों और हाथियों के हमलों से रक्षा करने के उद्देश्य से बनाया गया था। दूसरा प्रवेश द्वार बीच का पोल है और आखिरी प्रवेश द्वार कचेरी पोल है। आखिरी दरवाजे को प्राचीन काल में नागौर की न्यायपालिका के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

संजोए रखा गौरवशाली इतिहास
नागौर की सुंदरता यहां के पुराने किलों व छतरियों में है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण हमें नागौर में प्रवेश करते ही देखने को मिलता है। इस नगरी में प्रवेश करने के लिए तीन मुख्य द्वार है, जिनके नाम देहली द्वार, त्रिपोलिया द्वार तथा नकाश द्वार है। किले के भीतर भी छोटे-बड़े सुंदर महल व छतरियां हैं, जो हमें राजस्थान के गौरवशाली इतिहास में खीच ले जाते हैं।
संरक्षित है सैनिकों की यादें
किले के भीतर तीन सुंदर पैलेस हाड़ी रानी महल , शीश महल और बादल महल हैं, जो अपने सुंदर भित्ति चित्रों के कारण प्रसिद्ध हैं। इनके समीप ही एक मस्जिद है, जिसे मुगल शासक अकबर ने बनवाया था। इसी के साथ ही किले के भीतर राजपूताना शैली में बनी हुई सैनिकों की सुंदर छतरियां भी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो