script‘जै जै जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरुदेव की नाई… Ó | Jai Jai Jai Hanuman Gosai, Kripa Karhu Gurudev like ... | Patrika News

‘जै जै जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरुदेव की नाई… Ó

locationनागौरPublished: Apr 08, 2020 09:45:39 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

बजरंग बाला की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु, पूजन कर खुशहाली की कामना की, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया अंजनानंदन का प्राक्टयोत्सव

'जै जै जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरुदेव की नाई... Ó

नागौर. शहर में नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करता श्रद्धालु।

नागौर. रामभक्त हनुमान का प्राक्टयोत्सव बुधवार को उल्लास से मनाया गया। घरों में विभिन्न आयोजन हुए। अंजनानंदन की पूजा कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की मन्नत मांगी। बजरंग बाण, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किए गए। हनुमान मंदिरों में बजरंग बाला को नया चोला चढ़ाया गया। रोट व चूरमे का भोग लगाकर विश्व शांति की कामना की गई।
राम मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। हालांकि मंदिरों में भीड़ न हो इसलिए पुजारी परिवार के लोगों ने ही अर्चना की, लेकिन घरों में श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास से महोत्सव मनाया। शहर के प्राचीन हनुमान मंदिरों में रामभक्त को नया चोला चढ़ाया गया। सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। घरों में चूरमे का भोग बनाया गया। साथ ही रामधुन गुंजायमान रही।
हर वर्ष मंदिरों में भारी उल्लास से महोत्स्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण लोग कम से कम घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है। घरों में सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम हुए। कई जगह बच्चों को बाल हनुमान के रूप में शृंगार कर झांकी सजाई गई। परिवार के लोगों ने बाल रूप को निहारते हुए बजरंग बली की आराधना की एवं स्वास्थ्य व खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो