scriptभगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आज, करेंगे आराधना | Lord Mahavir Janma Kalyanak Festival today | Patrika News

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आज, करेंगे आराधना

locationनागौरPublished: Apr 05, 2020 10:35:27 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

जरूरतमंदों की सहायता कर मनाएंगे महोत्सव

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आज

demo image

नागौर. जैन धर्मावलम्बी सोमवार को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएंगे। घरों में रहते हुए आराधना की जाएगी। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। शहर में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। घरों में नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में श्रद्धालु घरों में ही दोपहर 2 से 3 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। आचार्य सम्राट जयमल महाराज रचित शांति स्तुति प्रतिदिन की जा रही है। उधर, जयगच्छाधिपति आचार्य पाश्र्वचंद्र महाराज, डॉ पदमचंद्र महाराज की प्रेरणा से आपदा पीडि़तों की सहायता के लिए विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से प्रदेशभर में खाद्य सामग्री के तीन हजार किट वितरित किए जा रहे हैं। किट में दस किलो आटा, एक किलो चावल, चीनी, मिक्स दाल, तेल, नमक, मसाले, चायपत्ती व साबुन शामिल है। नागौर में 50 किट जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं। वहीं श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ नागौर शाखा कीओर से पशु-पक्षियों के लिए दाना, पानी, चारा, गुड़ की व्यवस्था अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर प्रतिदिन की जा रही है। संघ के मुदित पींचा ने बताया कि इस दौरान संघ मंत्री हरकचंद ललवानी, कमलचंद ललवानी, संजय पींचा, पारस भूरट, मूलचंद ललवानी, जितेंद्र चौरडिया, जयेश पींचा, किशोरचंद पारख, पंकज ललवानी, नवरतन बोथरा ने व्यवस्था में सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो