scriptबना दी बेतरतीब नालियां, नहीं लगाई जालियां | Made haphazard drains, did not put jaalis | Patrika News

बना दी बेतरतीब नालियां, नहीं लगाई जालियां

locationनागौरPublished: Feb 17, 2020 11:49:50 am

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

शहर के कई इलाकों में नालियों की हालत अस्त-व्यस्त- क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन, चालक होते हादसे का शिकार

बना दी बेतरतीब नालियां, नहीं लगाई जालियां

बना दी बेतरतीब नालियां, नहीं लगाई जालियां

नागौर. शहर के कई हिस्सों में नालियां तो बना रखी है, लेकिन चौड़ाई अधिक होने से लोगों के लिए दुखदायी बन रही है। खुली नालियों को पार करने के चक्कर में वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए इन नालियों को क्रॉस करना अक्सर भारी पड़ जाता है। अधिक चौड़ी इन नालियों पर आवागमन को लेकर न तो रैम्प बना है और न जालियां लगाई है। अक्सर तेज गति से आते वाहन चालक इन नालियों के कारण चोटिल हो रहे हैं। शहर की संकरी गलियों में आवागमन के दौरान लोगों को आए दिन समस्या झेलनी पड़ रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। शहरवासियों ने बताया कि नालियों पर जालियां नहीं होने से हर समय हादसे का डर बना रहता है।
चोटिल हो रहे वाहन चालक

वाहन चालकों ने बताया कि चौड़ी नालियों को पार करते समय वाहन का पहिया फंस जाता है। ऐसे में वाहन धीरे-धीरे निकालना पड़ता है। कई बार तेज गति से आते वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। नाली पार करते हुए तेज झटका लगने से वाहन चालक अक्सर चोटिल हो रहे हैं।
परेशानी का सबब बनी नालियां

नकास दरवाजा क्षेत्र के आसपास कई नालियां बेतरतीब ढंग से बनी हुई है। संकरी गलियों में चौड़ी नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वाहन चालकों के साथ ही आसपास रहने वाले लोग भी दिक्कत झेल रहे हैं। घर के बाहर खेलते समय बच्चे भी अंदर गिर जाते हैं। वहीं नाली पार करते हुए मवेशी भी चोटिल हो जाते हैं।
समस्या भारी है…

नालियों की चौड़ाई ज्यादा होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वाहन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। चालक भी चोटिल हो रहे हैं।

हनुमान सांखला, नकास दरवाजा क्षेत्र निवासी
जालियां होनी चाहिए…

इन नालियों पर जालियां होनी चाहिए, ताकि आवागमन में समस्या न हो। आसपास रहने वाले लोग भी चौड़ी नालियों से परेशानी उठा रहे हैं।

ओमप्रकाश खत्री, नकास दरवाजा क्षेत्र निवासी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो