विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
नागौरPublished: Sep 02, 2023 11:34:18 pm
- नावां पुलिस थाने में कराया मुकदमा दर्ज
- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक मुख्य मार्ग किया जाम


कुचामनसिटी. ग्राम मीठड़ी में विवाहिता की मौत होने के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे पीहर पक्ष से समझाइश करती पुलिस।
कुचामनसिटी. निकटवर्ती ग्राम मीठड़ी में बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शनिवार सुबह पीहर पक्ष के लोगों ने दाह संस्कार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर मीठड़ी का मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आक्रोसित लोगों ने करीब दो घण्टे तक रास्ता जाम रखा। सूचना मिलने पर नावां पुलिस से थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह राठौड़, हैड कांस्टेबल शम्भुसिंह ने मय जाप्ता पहुंचकर विरोध कर लोगों से समझाइश की। लेकिन पीहर पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। दो घण्टे रास्ता जाम रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद पुलिस की ओर से ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेने पर मामला शांत हुआ। पुलिस की मौजूदगी में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस थाने में कराया मुकदमा दर्ज