script

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

locationनागौरPublished: Sep 13, 2019 05:59:30 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

रोल. निकटवर्ती गोठ गांव में मंगलवार रात को दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी पर लटका कर मार दिया। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह रोल थाना पुलिस मैके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। नागौर के जेएलएन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा ।

woman suicide by hanging self at home

चार महीने पहले हुई थी शादी, पति के घर से निकलते ही लगा ली फांसी

रोल.पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट व हत्या का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार रामनाडा ताऊसर निवासी रगड़ाराम पुत्र भीकाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री चुका का मुकलावा (गोना ) 5 साल पहले गोठ निवासी निंबाराम पुत्र बीरबल के साथ किया था। साधारण परिवार से होने के बावजूद अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। दिनों दिन उनकी मांगे बढ़ती गई। मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार रात को ससुराल वालों ने उसे फांसी पर लटका कर मार दिया। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति निंबाराम, ससुर बीरबल, काकी ससुर श्रवणराम के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट व हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज नागौर. महिला थाने में एक विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार शहर के संजय कॉलोनी निवासी ललिता पत्नी सुरेशदास साद ने रिपोर्ट देकर बताया कि पति, सास-ससुर व देवर आदि दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे तथा मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ट्रेंडिंग वीडियो