scriptकन्याओं का सामूहिक पूजन | mass worship of girls | Patrika News

कन्याओं का सामूहिक पूजन

locationनागौरPublished: Oct 12, 2021 10:30:33 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

Nagaur. नवरात्रा के के सातवें दिन सेवा भारती समिति की ओर से शहर के निकटवर्ती गांव गोगेलाव में मंगलवार को कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

mass worship of girls

Nagaur. Ramdwara Mahant Jankidas and MLA Mohanram Choudhary performing Kanya Pujan

नागौर. नवरात्रा के के सातवें दिन सेवा भारती समिति की ओर से शहर के निकटवर्ती गांव गोगेलाव में मंगलवार को कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा गांव में स्थित करणी माता मंदिर में 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। कार्यक्रम में रामद्वारा के महंत जानकीदास महाराज व नागौर विधायक मोहनराम चौधरी ने कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इनके साथ ही सरपंच प्रियंका कंवर, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष रामकुमार भाटी, जिला मंत्री हरीकिशन टाक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह खंड कार्यवाह मुकेश भाटी, भारती के तहसील अध्यक्ष रवि बोथरा, विश्व हिंदू परिषद के शैतानराम प्रजापत, सेवा भारती तहसील प्रमुख मदनगोपाल उपाध्याय, अमरचंद कांकरिया, पंकज चोरडिया, रामेश्वर प्रजापत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिरधारी सिंह, सिसोदिया महेंद्र, सेन जतिन सारस्वत, गजेंद्र सिंह, पुष्पा बागडिय़ा, देवेंद्र उपाध्याय, नीलकमल, राजू कुमावत, लूणकरण लालवानी, अशोक सुथार, कमलेश कांकरिया, श्याम उपाध्याय, दिलीप सिंह भाटी, पर्वत सिंह, जगदीश गर्ग आदि मौजूद थे।
शिक्षकों की लगी पाठशाला
नागौर. नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा में आने वाले प्रश्नपत्रों के पेटर्न के बारे में समझाने के लिए शिक्षकों की पाठशाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंधवालों की ढाणी में लगी। इस प्रशिक्षण शिविर में परीक्षा के प्रश्नपत्रों से जुड़ी जानकारियां दी गई है। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा 12 नवंबर को पूरे देश में एकसाथ होगी। इसमें केवल दक्षता आधारित प्रश्न ही आएंगे। परीक्षा में पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक ज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न आएंगे। शिविर में अलाय , बाराणी , धुंधवालों की ढाणी , कालड़ी , खारी कर्मसोता , ऊंटवालिया व गंठीलासर पीईईओ क्षेत्र के शिक्षक उपस्थित थे। शिविर में एडीपीसी बस्तीराम सांगवा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जाट महासभा की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
नागौर. जाट महासभा के जिलाध्यक्ष भैराराम धुंधवाल के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम खोजा ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्माराम चौधरी रायधनु, उपाध्यक्ष नारायण राम ढाका, मालगांव, महासचिव खींयाराम राड़ चूटीसरां, सचिव दुर्गाराम जाखड़ डेरवा, संयुक्त सचिव मघाराम जांगु खारी कर्मसोता, कोषाध्यक्ष हरिराम ताण्डी खडक़ाली को बनाया गया है। सदस्यों में सुगना राम सियाग, मरुधर बागडिय़ा, रेवत राम चोटिया, पदमाराम जाणी, रामदयाल कालिरावणा, पुरखाराम बागडिय़ा सिंगड़, धर्माराम भांभू, रामकरण धुधवाला, मुकनाराम गोदारा, अखाराम भादू,उदाराम खोजा, रावतराम धुधवाल, मगाराम सियाग, अमेदा राम खोजा, प्रेम सिंह गोरा सथेरण को को शामिल किया गया है।
विद्यालय को दो आलमारियां भेंट
नागौर. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम बख्तासागर में स्कूल उपयोग के लिए दो आलमारियां भेंट करने पर चेनार निवासी भामाशाह पन्नालाल पंवार को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा ने कहा कि स्कूल में भामाशाहों के अच्छे सहयोग से छात्र हित में अनेक संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं जिनसे शिक्षण कार्य सुलभ हुआ है। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ के सहयोग से भी स्कूल में दो आलमारियां प्रदान की गई। इस दौरान बजरंग सांखला, विमलेश व्यास,संगीता चौधरी,जगदीश मारूका,सोनिया,मीनाक्षी अरोड़ा,विजयलक्ष्मी पारीक,संतोष सांगवा,रेणु,रविन्द्र डिडेल,मुकेश शर्मा,नाथूराम चोटिया आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो