24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: मेड़ता रोड पर RUB निर्माण के चलते आज साढ़े 12 घंटे का मेगा ब्लॉक, 2 ट्रेन रद्द, 8 का रूट बदला

Merta Road Mega Block: मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 के पास रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को साढ़े बारह घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।

3 min read
Google source verification
Merta Road Mega Block

रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण। फोटो: पत्रिका

नागौर। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 के पास रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को साढ़े बारह घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके कारण मेड़ता रोड होकर गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। यह ब्लॉक सुबह 8 बजे से रात 8.30 बजे तक लागू रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरयूबी निर्माण के लिए रेल यातायात को रोकना आवश्यक है।

ब्लॉक अवधि के दौरान दो रेलगाड़ियां आवागमन में पूर्णतः रद्द रहेंगी, जबकि पांच अन्य रेलगाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा। कुछ रेलगाड़ियों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब नए और विस्तारित स्वरूप में यात्रियों को सेवा देगी। आठ डिब्बों से बढ़ाकर 20 डिब्बों वाली नई रैक संरचना के साथ ट्रेन का नियमित संचालन रविवार 24 मई से प्रारंभ हो जाएगा।

रेल यातायात पर यह प्रभाव

  • जयपुर-जोधपुर-जयपुर आवागमन में दोनों तरफ से रद्द।
  • जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25 मई को दोनों तरफ रद्द।
  • जोधपुर-दिल्ली सराय सालासर एक्सप्रेस जोधपुर-डेगाना के मध्य रद्द।
  • दिल्ली सराय -सालासर एक्सप्रेस डेगाना-जोधपुर के मध्य रद्द।
  • जोधपुर-भटिंडा एक्सप्रेस जोधपुर से बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द।
  • अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द।
  • हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द।

इनके मार्ग परिवर्तित

  • जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर, लूणी, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा होकर जाएगी।
  • भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन फुलेरा, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, लूणी होकर जोधपुर तक।
  • बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस वाया जोधपुर फलोदी बीकानेर होकर जाएगी।
  • ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस बीकानेर, फलोदी जोधपुर होकर जाएगी।
  • हनुमानगढ़ दादर एक्सप्रेस बीकानेर फलोदी जोधपुर होकर जाएगी।
  • वाराणसी सिटी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस फुलेरा अजमेर होकर जोधपुर।
  • दिल्ली जैसलमेर रुणिचा एक्सप्रेस फुलेरा अजमेर मारवाड़ होकर जोधपुर।
  • बीकानेर मदुरई एक्सप्रेस बीकानेर रतनगढ़ चूरू सीकर जयपुर होकर जाएगी।

आज से जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत अब 20 कोच के साथ दौड़ेगी

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत में आज से नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही वेटिंग की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक संरचना में व्यापक परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेन में दो एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार,16 एसी चेयर कार तथा दो ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि नई संरचना में 78 सीट क्षमता वाले 16 एसी चेयर कार डिब्बे तथा 52 सीट क्षमता वाले दो एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार लगाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 530 से बढ़कर सीधे 1440 हो गई है। यानी यात्रियों के लिए 910 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई 20 कोच संरचना लागू होने के बाद विशेष रूप से जयपुर और दिल्ली कैंट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। लगातार बढ़ती मांग और लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन स्पेशल वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विस्तारित सेवा का शुभारंभ किया गया।