ऐसा ही अपनत्व का भाव सोमवार को देखने को मिला। दरअसल मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी निजी अस्पताल में भतीर् अपने किसी रिश्तेदार को संभालने पहुंची थी। इस दौरान अचानक विधायक की नजर प्रसूता वाडज़् में पड़ गई और वहां एक नवजात को देखकर विधायक खुद को रोक नहीं पाई। वह तुरंत वहां पहुंची और मां से प्रेमपूवज़्क नवजात को अपने हाथों में लिया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक विधायक नवजात को दुलारती रही।
मेड़ता के 135 नंबर बूथ पर 30 पन्ना प्रमुखों की हुई नियुक्तियां मेड़ता सिटी. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रहे पन्ना प्रमुख बनाने के अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा रविवार दोपहर मेड़ता पहुंचे और यहां भाजपा शहर मंडल की बैठक में पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां भारत के प्रधानमंत्री से लेकर पदाधिकारी और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख बनाया जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से यह अभियान चलाया गया है। ऐसा प्रयोग हमने पहले भी किया है। हम गुजरात में यह प्रयोग कर चुके हैं और इसमें सफल भी हुए है। आज एक प्रधानमंत्री भी अगर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति में आते हैं और 50 लोगों का आंकलन करते हैं कि यह 50 वोट मुझे दिलाने हैं तो उसमें कोई संदेह नहीं है। ऐसे में पार्टी की मजबूती और बढ़ेगी। इसीलिए पन्ना प्रमुखों का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। हम सब का उत्तरदायित्व है कि जो-जो पन्ना प्रमुख बने अपने-अपने पन्ने के यानी उस पन्ने के सारे वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल के चिह्न पर जाएं और कैसे जाएं उसका प्रयास आप सबको मिलकर करना है।
कुछ दिनों में होएगी सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्तिभाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि मुझे संगठन ने मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बनाने का उत्तरदायित्व दिया है। आज हमने मेड़ता सिटी के 135 नंबर बूथ में 30 पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की है। कुछ दिनों में सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति हो जाएगी। इस दौरान प्रधान संदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्यामलाल बोराणा, सीपी बिड़ला, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बजरंग बावरी ने भी विचार रखे। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के दौरान मुक्तिलाल नागौरा, त्रिभुवन जोशी, कैलाश जांगिड़, रामेश्वर घांची, विनोद भाटी, नारायण पारीक सहित पन्ना प्रमुख व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।