script

Nagaur Chunav Parinam 2019 : NDA प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की जीत तय, करीब 1 लाख 75 हजार से बढ़त

locationनागौरPublished: May 23, 2019 03:47:01 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

Nagaur Chunav Parinam 2019 : नागौर लोकसभा चुनाव के लिए मिर्धा कॉलेज में मतगणना अंतिम चरण में..

MLA Hanuman Beniwal Statement about CM candidate Ashok Gehlot

MLA Hanuman Beniwal Statement about CM candidate Ashok Gehlot

नागौर. Nagaur Chunav Parinam 2019 : लोकसभा चुनाव के लिए मिर्धा कॉलेज में मतगणना अंतिम चरण में है। एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल एक लाख 75 हजार से आगे ( Nagaur Election Result 2019 Winner ) चल रही है। बेनीवाल नागौर में 2100, जायल में 26191, खींवसर में 55000, नावां में 37000, डीडवाना में 8000, परबतसर में 35000 व लाडनूं में करीब 16108 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर, कांगे्रस उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा मकराना में 4600 वोट से आगे है। VVPAT पर्चियों की गणना की जा रही है। बेनीवाल की जीत पर भाजपा व रालोपा समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा है। hanuman beniwal के घर खुशी का माहौल है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जीत से उत्साहित समर्थक डीजे की धुन पर नाच कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किले की ढाल में आतिशबाजी कर प्रसन्नता जताई। प्रदेश ही नहीं देश की नजरें भी नागौर सीट पर टिकी हुई थी। सभी केन्द्रों की मतगणना पूरी होने के बाद पांच-पांच हर विधानसभा से पांच-पांच मशीनों का चयन कर इनके डिजिटल अंकों का मिलान कर वीवीपेट की पर्चियों की गणना की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो