scriptनागौर की बेटियों ने जीता हॉकी का खिताब |Nagaur's daughters won the hockey title | Patrika News
नागौर

नागौर की बेटियों ने जीता हॉकी का खिताब

10 Photos
Published: December 04, 2022 03:01:32 pm
6/10

नागौर. 66वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में नागौर की टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर स्टेट लेवल की श्रेष्ठ खिलाड़ी बनी प्रियंका भादू छोटी सी उम्र में संघर्षों से लोहा ले रही है। नागौर जिले के छोटे-से गांव पोटलिया मांजरा की रहने वाली प्रियंका के सिर से पिता का साया दो पहले उठ गया। प्रियंका के कुल छह भाई-बहन हैं और मां गृहणी है, ऐसे में बच्चों को पढ़ाना-लिखाना उनके लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में प्रियंका खेल में बेहतर प्रदर्शन करके मां के साथ गांव के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है। पोटलिया मांजरा गांव की ग्राम पंचायत रायधनु के सरपंच ओमाराम भादू ने बताया कि प्रियंका ने गत वर्ष अलवर में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हॉकी में बेस्ट प्लेयर रही थी।

अगली गैलरी
मांझवास में भरा महाशिवरात्रि मेला, दे​खिए तस्वीरें
next
loader
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.