Nagaur-राजस्थान पत्रिका व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में निकली साईकिल रैली
-फिट इंडिया-हिट इंडिया के नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से निकली रैली
-सडक़ों के दोनों ओर खड़े लोग साईकिलों के ओझल होने तक देखते नजर आए साईकिल रैली
नागौर
Updated: June 04, 2022 10:02:42 pm
नागौर. साईकिल चालकों की की धमक से शुक्रवार को शहर साईकिलमय बना नजर आया। मौका था विश्व साईकिलिंग दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र व राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल रैली रैली का। राजस्थान पत्रिका एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में साईकिल रैली निकाली गई। उद्देश्य था लोगों को साईकिलिंग दिवस पर पर्यावरण के प्रति जागरुक करना। साईकिल रैली को जिला खेल अधिकारी भंवराराम सियाग एवं हनुमान बागड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली सुबह करीब आठ बजे गांधी चौक से रवाना हुई। इसके पश्चात विभिन्न मार्गों से होते हुए गिनाणी विद्यालय पहुंची। रैली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के गाइड फिट इंडिया-हिट इंडिया के श्लोगन वाले बैनर लेकर चल रहे थे। वाहनों की भीड़ में अब तक गुम रही एकसाथ इतने सारी साइकिल चालकों केा सामूहिक रूप से साईकिल चलाते हुए देखकर शहरवासी आश्चर्यमिश्रित प्रसन्ना से भरे नजर आए। सडक़ों के दोनों ओर खड़े लोग साईकिल चालकों के ओझल होने तक उन्हें देखते हुए नजर आए।
साइकिल का प्रयोग करने पर पर्यावरण होगा शुद्ध
इस मौके पर हुए कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी भंवराराम सियाग ने कहा कि पहले के समय में साईकिल का प्रयोग आवागमन में ज्यादा किया जाता था। इसकी वजह से पर्यावरण भी शुद्ध रहता था। अब वर्तमान समय में डीजल एवं पेट्रोल चलने वाले वाहनों के शोर व धुएं के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। इसके कारण लोगों को न केवल बीमारियां होने लगी है, बल्कि शारीरिक अस्वस्थता भी बढ़ गई है। एक बार से फिर से लोगों को साईकिल पर लौटना होगा, फिर से वाहनों की जगह साईकिल का अधिकाधिक प्रयोग करना शुरू करेंगे तो निश्चित रूप से पर्यावरण भी बेहतर हो सकेगा। जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने साईकिल चलाने से होने वाले लाभों के बारे में चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड की ज्वाइंट सेक्रेट्री इंदिरा बिश्नोई, श्यामसुंदर, सुशील, संतोष बेनीवाल, परमा, रंजना, लीला चौधरी, सुरेश जाखड़ व योगेश भाटी आदि मौजूद थे।
नागौर. विश्व साईकिलिंग दिवस पर राजस्थान पत्रिका व नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में निकली साईकिल रैली
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें