scriptNagaur News : महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 50 मिनट तक चला सफल ऑपरेशन, डॉक्टर और परिजन खुश | Nagaur Woman gave birth to 3 children simultaneously, successful operation lasted for 50 minutes, doctors and family happy | Patrika News
नागौर

Nagaur News : महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 50 मिनट तक चला सफल ऑपरेशन, डॉक्टर और परिजन खुश

Rajasthan News : नागौर जिले के मकराना में मंगलाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं वहीं परिजनों में बेहद खुशी का माहौल है।

नागौरJun 11, 2024 / 04:40 pm

Omprakash Dhaka

Nagaur Woman gave birth to 3 children simultaneously
Nagaur News : नागौर जिले के मकराना में मंगलाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं वहीं परिजनों में बेहद खुशी का माहौल है। जब महिला ने तीनों बच्चों को एक साथ जन्म दिया तो कुदरत का यह करिश्मा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मकराना निवासी महिला खुदीजा बानो पत्नी आसिफ ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।
शिशु रोग चिकित्सक डॉ. विकास मीणा, गायनिक सर्जन डॉ. शिवाजी रामराव डोपटे के अनुसार तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अस्पताल में ऑपरेशन होने के बाद महिला का प्रसव हुआ है। उन्होंने बताया कि एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कारण बच्चों का वजन कम है। उन्होंने बताया कि एक साथ जन्म के कारण बच्चों का वजन कम है। बच्चों को अस्पताल के चाइल्ड केयर में रखा गया है।

50 मिनट तक चला ऑपरेशन

सीबीएम अस्पताल मकराना के शिशु रोग चिकित्सक विकास मीणा ने बताया कि इस डिलीवरी में नियमित रूप से 9 महीने तक पूरा ध्यान रखा गया। 40 से 50 मिनट तक ऑपरेशन चला और 7 मिनट में तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया। महिला की पहली सोनोग्राफी से ही पता चल गया था की महिला के गर्भ में तीन भ्रूण हैं।

डॉक्टर बोले- हम हैरान हैं

डॉ. विकास मीणा ने बताया कि यह डिलीवरी मेरे लिए भी हैरान करने वाली है। जब 3 भ्रूणों का पता चला तो महिला के परिजन और डॉक्टर्स इस बात से घबराए हुए थे कि आखिर गर्भ में तीन बच्चों को 9 महीने तक किस तरीके से स्वस्थ रखा जाए। लेकिन जब हमने ट्रीटमेंट किया तो सोनोग्राफी में बच्चों के बढ़ने और उनके स्वस्थ होने की जानकारी मिलती रही। प्रसव के बाद मां और बच्चे के स्वस्थ होने पर परिजनों ने मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की।
डॉ. बिंदु चौधरी ने बताया कि यह प्रसव मेरे लिए भी हैरान करने वाला रहा है। इस प्रसव के दौरान नियमित रूप से 9 माह तक पूरा ध्यान रखा गया है। उसके बाद 40 से 50 मिनट तक ऑपरेशन चला और 7 मिनट में तीन बच्चों का जन्म हुआ।

Hindi News/ Nagaur / Nagaur News : महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 50 मिनट तक चला सफल ऑपरेशन, डॉक्टर और परिजन खुश

ट्रेंडिंग वीडियो