scriptकुछ भी बन जाओ लेकिन माता पिता को कभी मत भूलो | Nasgaur: Become anything but never forget the parents | Patrika News

कुछ भी बन जाओ लेकिन माता पिता को कभी मत भूलो

locationनागौरPublished: Mar 14, 2018 10:52:22 am

Submitted by:

Dharmendra gaur

– लैपटॉप पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

nagaur news

प्रतिभाओं को लैपटॉप वितरीत करते अतिथि

नागौर. भारतीय संस्कृति में माता-पिता का आदर करना सिखाया गया है। आप चाहे कलक्टर, चिकित्सक, शिक्षक कुछ भी बन जाएं, लेकिन माता-पिता का सम्मान हमेशा करें। कई बार अखबारों में पढ़ते हैं कि शिक्षित व्यक्ति अपने माता-पिता पर कहर बरपा रहा है तो बहुत दुख होता है। यह बात विधायक हबीबुर्रमान ने पंचायत समिति सभागार में में मंगलवार को आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बालिकाओं के लिए गार्गी पुरस्कार, स्कूटी वितरण, विदेश में पढ़ाई सहित अन्य कईं योजना चलाई है। इनका लाभ छात्र पढ़ाई से ही उठा सकते हैं। बिना पढ़ाई कुछ भी संभव नहीं। समारोह में नागौर प्रधान ओमप्रकाश सैन ने कहा कि लैपटॉप का सही उपयोग करें। पढ़ाई कर जिले का नाम राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। वर्तमान समय डिजीटल व इंटरनेट का है। एक क्लिक करते ही पूरी दुनिया की चीजें हमारे सामने आ जाती है। समारोह में कुल 45 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया गया। इस दौरान बीईओ महिपाल सांदू सहित विद्यार्थी तथा शिक्षक मौजूद थे। संचालन शिक्षक ओमप्रकाश सैन ने किया। विकास अधिकारी सत्पालसिंह ने कहा कि पुराने समय में सरकारें इतनी सवेंदनशील नहीं थी। उस समय तकनीक का युग भी नहीं था। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के कारण आज हम ज्ञान के महासागर के गोते लगा रहे हैं। अगर छोटी सी जानकारी भी लेनी हो तो गूगल पर केवल एक शब्द लिख देने पर जितने भी लोग होंगे सभी की सूची हमारे सामने आ जाएगी। हमारा राजस्थान बिल्कुल इजराइल की तरह है। राजस्थान की धरती भी इजराइल देश की तरह ही है।
कालड़ी के आठ विद्यार्थी
लैपटॉप पाने वाले 45 विद्यार्थियों में कालड़ी पीईईओ के अधीन स्कूलों के 8 बच्चों को लैपटॉप दिए गए। इनमें थलाजू स्थित विद्यालय से 5, सीनियर सैकण्डरी स्कूल कालड़ी से 1, डेरवा के 2 विद्यार्थी शामिल है। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक आशाराम चौधरी व श्रवणराम मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो