scriptमाता के दरबार में लगाई धोक, मांगी मुरादें | Navaratri complete with Kanya Poojan in nagaur | Patrika News

माता के दरबार में लगाई धोक, मांगी मुरादें

locationनागौरPublished: Sep 30, 2017 10:53:18 am

Submitted by:

Devendra Singh

गाजे-बाजे के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्रा निकाली गईं

Navaratri complete with Kanya Poojan in nagaur

Navaratri complete with Kanya Poojan in nagaur

नागौर. दुर्गा नवमी पर शुक्रवार को जयकारों व गाजे-बाजे के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्रा निकाली गईं। महिला-पुरूष, बच्चे व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु नाचते-गाते व महिलाएं डांडिया नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चल रहीं थी। मंदिरों व पाण्डालों में सिद्धि दात्री माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल, चुनरी, पुष्प, सिन्दूर आदि अर्पित किए। शहर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक व घरों में कन्याओं का पूजन किया गया व उन्हें भोजन कराकर श्रद्धानुसार उपहार भेंट किए। इस दौरान कन्याओं की आवभगत हुई। इससे पहले शहर के माताजी के मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शाम को गाजे-बाजे के साथ व जयकारों के साथ हवाई पट्टी स्थित तेलीनाडा तालाब में माता की प्रतिमाओं का महाआरती के बाद विसर्जन किया गया। इसी के साथ नवरात्र का समापन हो गया।
प्रतिमा विसर्जन में झलका उत्साह
नागौर. गांव सैनणी में शुक्रवार को दुर्गा नवमी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम को शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जानकारी अनुसार बाबा रामदेव मंदिर के पास नवरात्र महोत्सव में ग्रामीणों द्वारा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। शहर में कई स्थानों से शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति विसर्जन किया गया। शहर में तेली समाज की ओर से तेलीवाड़ा से प्रतिमा विजर्सन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तेलीनाडा तालाब पहुंची। जहां पर महाआरती के बाद प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं डांडिया नृत्य करती हुईं एक जैसे वस्त्र पहनकर चल रहीं थी।
विधिविधान से पूजन किया

श्रीकृष्ण गोपाल गोसेवा समिति संचालित गो चिकित्सालय में नवरात्र के समापन पर शुक्रवार को माता की पूजा-अर्चना की गई। गो चिकित्सालय की व्यवस्थापिका प्रवीणा सोलंकी ने बताया कि नवरात्र समापन पर गो चिकित्सालय में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी के सान्धिय में पण्डित सीताराम पारीक ने मन्त्रोचारण के साथ विधिविधान से पूजन किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर एवं पंजाब से आए संत इन्द्रजीतसिंह ने मां जगतजननी अम्बे की 1008 मंत्रों के साथ यज्ञ की आहुतियां दी एवं मां अम्बे की महाआरती की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो