script

गणना में नहीं, लेकिन आंकड़ों में मिले झाऊ चूहा, बिल्ली

locationनागौरPublished: Jun 11, 2018 06:05:10 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

नागौर जिले में हुई वन जीवों की गणना में वाटर प्वाइंट पर नहीं दिखने वाले जीवों को भी गणना की सूची में शामिल कर लिया गया।

nagaur news

nagaur news

शरद शुक्ला-नागौर. जिले में वन्य जीवों की गणना के दौरान वाटर प्वाइंट पर देखे जाने वाले पशुओं की संख्या में जरख, बिल्ली, झाऊ चूहा एक भी नहीं मिले। इसके बावजूद विभाग ने आंकड़ों में इनकी संख्या दो से तीन गुना दर्शा दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार गणना के दौरान यह नजर नहीं आते, लेकिन इनके पगमार्कों के आधार पर अनुमानित संख्या (अज्ञात ) भी गणना में शामिल कर ली जाती है। विभाग की ओर से दिए गए अज्ञात संख्या के आंकड़े वास्तविक संख्या पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। इससे पशुओं की वास्तविक संख्या पर अब असमंजस की स्थिति बन गई है। वन्यजीव गणना में वाटर प्वांइट पर जरख नजर नहीं आने के बावजूद रिकार्ड में इनकी संख्या तीन दर्शाई गई है। इसी तरह से बिल्ली की संख्या 64 तथा झाऊ चूहा की संख्या 79 बताई गई है,जबकि विभाग की ओर से गत 30 अप्रेल को हुई गणना में इनमें से एक भी वन्यजीव वाटर प्वांइट पर नहीं देखा गया।
इनमें भी हुआ
आंकड़ों का खेल
गणना के दौरान वाटर प्वाइंट पर भेडिय़ों में केवल चार नर, पांच मादा एवं दो बच्चे ही दिखे, लेकिन आंकड़ों में अनुमानित यानी अज्ञात संख्या के तौर पर 44 भेडिय़ों की संख्या जोड़ दी गई। इसी तरह से बिज्जू में दो नर एवं दो मादा ही दिखे, लेकिन आंकड़ों की बाजीगिरी में अज्ञात संख्या के तौर पर 23 बिज्जूओं की संख्या इसमें जोड़ दी गई। अब यह हैं कि नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी विभाग के पास नहीं है। पगमार्क के आधार पर कल्पना करते हुए इनकी अनुमानित संख्या जोड़ ली गई। इसी तरह से सियार, मरू बिल्ली, लोमड़ी, काला हरिण, चिंकारा एवं खरगोश में भी अज्ञात संख्या को जोडकऱ रिकार्ड में दर्शा दिया गया।
इसमें बरती ईमानदारी
विभाग की ओर से जारी अधिकृत रिकार्ड में केवल देशी ***** एवं बंदरों की संख्या ही वास्तविक दर्शाई गई है। इसमें अनुमानित संख्या नहीं जोड़ी तो यह आंकड़ों में अन्य पशुओं की संख्या से काफी कम हैं। अनुमानित संख्या नहीं जोडऩे से इनका आंकड़ा केवल 13 एवं 14 ही बताया गया है।
पशु संख्या अज्ञात
सियार 153 78
जरख 0 3
बिल्ली 0 64
जंगली 97 74
बिल्ली
मरुबिल्ली 27 19
लोमड़ी 228 107
मरु लोमड़ी 87 54
भेडिय़ा 55 44
बिज्जू 30 23
कालाहरिण 5770 272
रोजड़ 6245 126
चिंकारा 3965 216
सेही 76 73
लंगूर 9 1
खरगोश 1063 *****
देशी ***** 14 0
बंदर 13 0
तीतर 2195 1894
इनका कहना है…
&वन विभाग की ओर से कराई गई वन्यजीवों की गणना में जिले के वन क्षेत्रों में वन जीवों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।
मोहित गुप्ता, उपवन संरक्षक, वन विभाग नागौर

ट्रेंडिंग वीडियो