scriptनागौर में आखिर किसानों को क्यों नहीं मिल रहा अनुदान, पढि़ए | not receive grant farmers in nagaur | Patrika News
नागौर

नागौर में आखिर किसानों को क्यों नहीं मिल रहा अनुदान, पढि़ए

मौसम की मार से फसलों में हुए नुकसान की अनुदान राशि भले ही राज्य सरकार की ओर से भेज दी गई हो, लेकिन नोटबंदी के चलते यह राशि अटक गई है।

नागौरJan 14, 2017 / 11:34 pm

​babulal tak

किसान अपने खातों से अनुदान राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देश पर किसानों की यह अनुदान राशि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के खातों में जमा करा दी गई है। अब को-ऑपरेटिव बैंकों के पास नकदी उपलब्ध नहीं होने से वे किसानों को राशि नहीं दे पा रहे हैं। चेस्ट बैंकों से उन्हें नाममात्र की राशि दी जा रही है, जिससे किसान बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। राशि नहीं मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने किसानों के खाते में राशि जमा करा दी है, लेकिन उन्हें यह अनुदान राशि नकद में नहीं मिल रही है। नोटबंदी के बाद पत्रिका ने जब जिले के खरीफ फसल के वितरित किए अनुदान की पड़ताल की तो रोचक आंकड़े सामने आए। विभाग के अनुसार जिले की सात समितियों के 22 हजार 142 किसानों को 13 करोड़ 5 लाख 33 हजार हजार 741 रुपए अनुदान दिया गया। इसमें से 19713 किसानों के खातों में 12 करोड़ 7 लाख 32 हजार 857 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। वहीं 2429 किसानों के खातों में अभी राशि हस्तांतरित नहीं हुई है। किसानों को 9 करोड़ 8 लाख 884 हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में जमा करवानी है। हालांकि जिन समितियों में राशि उपलब्ध हो रही है वहां अनुदान राशि दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि संवत 2072 में खरीफ फसल खराबे से प्रभावित भूमिधारक किसानों के लिए राज्य सरकार ने कृषि आपदा अनुदान राशि को-ऑपरेटिव बैंक को भिजवा दी है। अब खाताधारकों को यह अनुदान राशि वितरित की जा रही है। जिन किसानों ने अपना बचत खाता नहीं खुलवाया है। उनसे खाता खुलवाया जा रहा है। 
वीडियो: नागौर में एटीएम की यह स्थिति जानकर आप रह जाएंगे दंग

जिनके नाम जमीन उनको ही अनुदान


किसानों ने बताया कि जिनके नाम जमीन है, उनको ही अनुदान की राशि दी जा रही है। कई किसानों के नाम जमीन नहीं है। ऐसे में उनके परिजनों के नाम ही राशि जमा हो रही है। कई जगह बहन-बेटियों के नाम जमीन होने से उनके खाते में भी राशि जमा हुई। 

नहीं खुले खाते


अधिकारियों के अनुसार अभी कई किसानों के खाते नहीं खुले हैं। इससे उनके खातों में राशि जमा नहीं हो पा रही है। जिन किसानों के को-ऑपरेटिव बैंक में खाते खुले हुए हैं। उनके खातों में राशि जमा करवा दी गई है। खाते के आईएफएससी कोड सहित अन्य जानकारी नहीं होने से राशि जमा कराने में दिक्कत हो रही है।
ऐसा क्या हुआ कि खुश हो गए कलक्टर

राज्य सरकार से कृषि आपदा अनुदान राशि बैंक को प्राप्त हो गई है। अधिकतर किसानों के खातों में राशि जमा करवा दी गई है। शेष रहे किसानों को भी जल्द ही राशि दे दी जाएगी। नोटबंदी के चलते काफी परेशानी हो रही है। को-ऑपरेटिव बैैंकों को चेस्ट बैंकों से राशि नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है।
– जे.पी. मीणा, वरिष्ठ प्रबंधक, दी नागौर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक लि. शाखा नागौर
फैक्ट फाइल
13 करोड़ की अनुदान राशि आई
22142 किसानों को देना है अनुदान
19713 किसानों के खाते में जमा हुई राशि
12 करोड़ का हो चुका भुगतान
2421 किसानों को राशि मिलना शेष

नागौर जिले की स्थिति
समिति सदस्य प्राप्त अनुदान
जायल 1330 7625712
परबतसर 2871 14686282
जावला 2799 14228112
खींवसर 7882 43610445
नागौर 6619 44925822
रोल 347 2832428
सांजू 294 1624780
कुल 22142 130533741
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो