गौरतलब है कि जिले में नागौर व डीडवाना में जिला अस्पताल के साथ 7 उप जिला अस्पताल, 37 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 8 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 116 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं, जबकि 798 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत राजस्थान सरकार ने उप स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों में बदलकर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है। इसी के तहत जिले के 535 एचडब्ल्यूसी बनाए गए हैं। जहां सब सेंटर से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
ये सेवाएं देंगे सीएचओ
सीएचओ को 25 हजार रुपए के मासिक मानदेय पर लगाया गया है। साथ ही काम के आधार पर 15 हजार रुपए का इंसेन्टिव भी दिया जाएगा। सीएचओ की सेवाओं में मुख्य रूप से गर्भावस्था एवं प्रसव सेवाएं, प्रजनन एवं परिवार नियोजन सेवाएं, योग एवं स्वास्थ्य में बढ़ावा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, नि:शुल्क आवश्यक दवा एवं जांच, वयोवृद्ध एवं उपशमक स्वास्थ्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, नवजात व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, बचपन एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य बाह्य रोगी देखभाल व टेली परामर्श, संक्रामक रोग प्रबंधन, आंख, कान-नाक-गला एवं मुख सेवाएं, समुदाय को स्वास्थ्य शिक्षाएं, गैर संक्रामक रोग प्रबंधन एवं इलेक्ट्रोनिक स्वास्थ्य रिकाड्र्स।

जानिए, कहां कितने एचडब्ल्यूसी
ब्लॉक - एचडब्ल्यूसी
नागौर - 61
मूण्डवा - 39
मेड़ता - 42
जायल - 59
डीडवाना - 61
लाडनूं - 43
कुचामन - 65
मकराना - 34
परबतसर - 52
रियां बड़ी - 31
डेगाना - 48
कुल - 535
325 सीएचओ लगा दिए
जिले में स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों में 325 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लगाए गए हैं। ये अधिकारी स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
- डॉ. मेहराम महिया, सीएमएचओ, नागौर