छप्पन भोग सजाए और कहा, जीमो म्हारा श्याम धणी...
बंशीवाला को लगाया अन्नकूट का भोग, मांगी खुशहाली की मन्नत

नागौर. देवालयों में अन्नकूट का भोग लगाया गया। भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्राचीन बंशीवाला मंदिर में अन्नकूट का भोग चढ़ाया गया। छप्पन भोग में मिठाइयां, फल-सब्जियां आदि सजाए गए। बांके बिहारी से आशीर्वाद मांगा। बंशीवाला से समृद्धि की मन्नत मांगी गई। इस दौरान मंदिर परिसर रोशनी से सजा रहा। भाीड़ को देखते हुए मंदिर में बिना मास्क आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया।
भाई की पूजा कर मनाई दूज
दीपोत्सव के तहत भाई दूज का पर्व सोमवार को श्रद्धा से मनाया गया। बहनों ने भाई की पूजा करते हुए उनके दीर्घायु रहने की कामना की। शहर में सुबह से ही पर्व का उत्सह बना रहा। बहनों ने व्रत रखा एवं भाई की पूजा की। भगवान से परिवार में खुशहाली की कामना की। भाई ने अपनी बहनों ने उपहार दिए।
गाय दौड़ से देखा शगुन
रामा-श्यामा पर जहां परस्पर मेल-मुलाकात के दौर चलते रहे, वहीं गांवों में गाय दौड़ हुई। सुबह गांव में निर्धारित जगह पर गायों को एकत्र किया गया। ग्वालों ने गायों को श्रीकृष्ण की हेर सुनाई गई। इसके बाद तेज आवाज करते हुए गायों को दौड़ाया गया। मान्यता है कि इससे आगामी साल की जानकारी मिलती है। जिस रंग की गाय दौड़ में अव्वल आती है आगामी साल उसी के अनुरूप अच्छा या मध्यम रहता है। गायों के सिंग रंगे जाते हैं और मालाएं, घंटियां आदि लगाकर सजावट की जाती है।
अब पाइए अपने शहर ( Nagaur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज