नागौर

मंत्रोच्चार के साथ दी यज्ञ में आहुतियां

नवरात्र महोत्सव के समापन पर किया हवन-पूजन

नागौरApr 02, 2020 / 10:36 pm

Jitesh kumar Rawal

नागौर. गौ-चिकित्सालय में आयोजित यज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु।

नागौर. गौ चिकित्सालय में नवरात्र महोत्सव विसर्जन पर हवन-पूजन किया गया। स्वामी कुशालगिरी के सान्निध्य में यज्ञ किया गया, ताकि वातावरण शुद्ध हो सके। पं.सीताराम पारीक ने विधि-विधान के कार्य करवाए।
चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवण सैन ने बताया कि यज्ञ मेें गोघृत से आहुतियां दी गई। इस दौरान भंवाल माता व भैरू महाराज की आराधना की गई। कोरोना महामारी के इस संकट काल में विश्व कल्याण की देवी मां से प्रार्थना की। इस दौरान संत गोविन्दराम महाराज, कंचन पंचारिया, सियाराम गुर्जर, जगदी, बिश्नोई, रामजीवन बनगावा, सोहन, नरपत बेनीवाल, डूंगरराम आदि ने मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दी।
घर में मनाया उत्सव

नागौर. विहिप की ओर से घरों में रहते हुए रामनवमी उत्सव मनाया गया। विजय महामंत्र का जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शंख, थाली, घंटी बजाई गई। शाम को घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिला मंत्री प्रतापसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार लॉक डाउन के कारण सामूहिक आयोजन नहीं हुआ।
उल्लास से मनाया रामनवमी का पर्व

नागौर. अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से रामनवमी का पर्व नए अंदाज में मनाया गया। संगठन जिलाध्यक्ष हेमन्त टाक सैनी ने बताया कि इस बार रामनवमी पर गोसेवा की गई। शहर में गोवंश को गुड़, चारा, पानी, श्वानों को दूध-बिस्किट, पक्षियों को चुग्गा डाला गया। इस दौरान कुशाल टाक, पूरणमल भाटी, गोविंद घांची आदि ने सहयोग दिया।

Home / Nagaur / मंत्रोच्चार के साथ दी यज्ञ में आहुतियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.