scriptसम्मान से बढ़ता है प्रतिभाओं का मनोबल | Organized by Pratibha Sammelan of Rajasthan Brahmin Mahasabha | Patrika News

सम्मान से बढ़ता है प्रतिभाओं का मनोबल

locationनागौरPublished: Nov 06, 2017 11:25:14 am

Submitted by:

Devendra Singh

राजस्थान ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Organized by Pratibha Sammelan of Rajasthan Brahmin Mahasabha

Organized by Pratibha Sammelan of Rajasthan Brahmin Mahasabha

नागौर. सम्मान करने से प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक एकता को भी बल मिलता है और समाज के संगठित होने पर ही विकास हो सकता है। खंडेलवाल भवन में रविवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रतिभा सम्मान, वरिष्ठ मातृ शक्ति अभिनन्दन व विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष पाराशर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में संगठित रहना जरूरी है। हम संगठित होंगे तभी समाज का विकास हो सकता है।
मेहनत से मिलती सफलता
हाल ही में आरएएस में चयनित डॉ. अर्चना व्यास कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती हैं। रास्ते में कठिनाइयां व परेशानियां जरूर आती है, लेकिन जो मेहनत करता है वो आगे बढ़ता जाएगा। महासभा के नगर अध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को सरकारी नौकरियों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। समाज की प्रतिभाओं से आग्रह है कि वे इतनी मेहनत करें कि आरक्षण की जरूरत ना पड़े। कार्यक्रम में छत्रपाल चैरिटेबल ट्रस्ट खींवसर की ओर से पुरस्कार व प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। सेवा सम्मान के तहत नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, सन्त जानकी दास, पीएमओ डॉ. अपूर्व निधि कौशिक, वैद्य गोपाल शर्मा, वैद्य एसपी त्रिपाठी, डॉ विजय सिंह तिलायचिया, लालचन्द शर्मा, बाबूलाल गौड़, शंकरलाल शर्मा, अमित पुरोहित, दिलीप शर्मा, पारसमल परिहार, पूनमचन्द शर्मा, कमल सोनी, पीएस सक्सेना, प्रहलाद, मनीषा औदिच्य, राजू जोशी के साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित डॉ. अर्चना व्यास, प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित रेणुका व्यास, एमबीबीएस में चयनित रवि उपाध्याय, एम्स में चयनित अंकुश पाराशर, सीए अंकित पारीक, भवानी पारीक, योगेश पाटोदिया, सीएस बनने पर नीलू शर्मा, व्याख्याता बनने पर वर्षा व ममता जोशी का सम्मान किया गया। इसी प्रकार कक्षा 10 के 34, कक्षा 12 के 40, स्नाकोतर के 16 विद्यार्थियों व मातृ शक्ति में अम्बिका देवी पारीक, सरस्वती देवी कोलाणी, नर्बदा देवी खण्डेलवाल, गीता देवी सारस्वत, रूकमा देवी शर्मा, पार्वती देवी सिखवाल, कमला देवी तिवाड़ी, रसाल कंवर, नैनी देवी दाधीच व सरोज गौड़ का अभिनन्दन किया गया।
व्यापार में भी हाथ आजमाएं

सारस्वत ने कहा कि युवा केवल सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागें, बल्कि व्यापार व उद्योग-धंधों में भी हाथ आजमाएं। युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। जानकीदास महाराज ने कहा कि नशा एक जहर है। समाज का विकास तभी संभव है जब समाज नशा मुक्त होगा। आज समाज उपवर्ग में बंटा हुआ है। हमें चाहिए कि हम बोलें कि हम ब्राह्मण हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सहाय चोटिया ने महासभा के बारे में जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
ये रहे उपस्थित

महासभा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल जोशी, युवा ब्राह्मण महासभा के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मानाराम पंचारिया, जिला अध्यक्ष पवन सारस्वत, पारीक समाज के अध्यक्ष सुरेश पारीक, श्रीमाली समाज के अध्यक्ष महेन्द्र श्रीमाली, महासभा के नगर अध्यक्ष मोहित व्यास, उपाध्यक्ष आशुतोष पुरोहित, शिवशंकर शर्मा, अशोक शर्मा, बंशीलाल पुरोहित, सुनील हर्ष, घनश्याम आचार्य, रघुनन्दन पलौड़, सत्यनारायण राजपुरोहित, प्रेमरतन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, नोरतमल शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, सुरेश पारीक, घनश्याम गौड़, अजीत ओझा, ब्रह्मदेव शर्मा, महिला प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अंजना शर्मा, महिला मण्डल की संयोजक निर्मला शर्मा, विशिष्ठ अतिथि मकराना पंचायत समिति के प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित, गोपाल हठीला, ब्रह्मदेव शर्मा, रमाकान्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। मंच संचालन महासभा के आनन्द पुरोहित ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो