scriptपंखिड़ा तू उड़ी ने जाइजे पावा गढ़ रे… | Pankhida tu uri ne jaise pava garh re... | Patrika News

पंखिड़ा तू उड़ी ने जाइजे पावा गढ़ रे…

locationनागौरPublished: Oct 03, 2022 11:20:16 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

– महागौरी के पूजन के साथ जमकर हुआ गरबा डांडिया
 

 पंखिड़ा तू उड़ी ने जाइजे पावा गढ़ रे...

जमकर हुआ गरबा डांडिया


नागौर. शहर में नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने महागौरी का पूजन किया। गरबा पंडालों में महिलाओं और युवतियों ने माता की आराधना में जमकर गरबा नृत्य किया और डांडिया खनकाए। डीजे साउण्ड पर तेज आवाज में बजते गुजराती गरबों गीत Òपंखिड़ा तू उड़ी ने जाइजे पावा गढ़ रे… Ó , गरबे रामवा ने वेला आवो रे… तथा ओढणी ओढु न उडी-उडी जाए…की धुन पर महिलाओं के पैर थिरकने लगे और खुद को गरबा करने से नहीं रोक सकीं। देर रात्रि तक चले गरबा-डांडिया से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर महिलाओं व युवतियों ने परम्परागत गुजराती पोशाक पहनकर गरबा नृत्य किया।इंदिरा कॉलोनी स्थित माताजी पार्क में सजे पंडाल में महिलाओं ने माता गीतों पर डांडिया किया। करीब तीन घंटे चले डांडिया नृत्य की धमक से माहौल भक्ति में डूबा रहा। इंद्रेश्वर महादेव पार्क में भी महिलाओं व बचच्ों ने जमकर गरबा -डांडिया किया। देर रात तक महिलाओं के समूह घेर बनाकर डांडिया खनगाते रहे। कार्यक्रम में पहुंची सभापति मीतू बोथरा का आयोजक सुनील घांची, नरेन्द्र चौधरी, पूरण शर्मा, विजयकुमार आदि ने सम्मान किया ।
ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मण्डल की ओर से बाठडिय़ा का चौक स्थित पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान दीपिका, मंजू, लता, मनीषा, नीतू, साक्षी, सोनू, नंदनी, दिव्या, माही व अशुं आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष मधु सरवाडिय़ा, बालिका मंडल अध्यक्ष पूजा सरवाडिय़ा, सत्यनारायण मंदोरा, सुनील कट्टा एवं गोविंद प्रकाश आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो