नागौर

Nagaur patrika news.मुनि सुव्रतनाथ को शांतिधारा अर्पित, हुआ अभिषेक

नागौर. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से सुबह सात बजे नकाश गेट स्थित तेरापंथी दिगम्बर जैन नशिया में आर्यिका विभाश्री के सानिध्य में मुनि सुव्रतनाथ विधान का आयोजन किया गया

नागौरJan 17, 2021 / 10:01 pm

Sharad Shukla

Peace offering to Muni Suvratnath, Abhishek happened

नागौर. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से सुबह सात बजे नकाश गेट स्थित तेरापंथी दिगम्बर जैन नशिया में आर्यिका विभाश्री के सानिध्य में मुनि सुव्रतनाथ विधान का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ मुनि सुव्रतनाथ भगवान की शांतिधारा अभिषेक आदि करवाए गए। कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया द्वारा करवाया गया। दोपहर को डेढ बजे बीस पंथी दिगम्बर नसियां में कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया गया। तैयारियां गोपाल मुनि संघ कमेटी के संयोजक गोपाल बडज़ात्या एवं सनत कानूगो ने की। कल्याण मंदिर विधान का मंत्रोचार के साथ स्वंतत्र भैया द्वारा करवाया गया। इसमें माता विभाश्री संघ शामिल था। विधान में माताजी द्वारा मंत्रोचार के साथ विधान करवाया। स्वतंत्र भैया ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मिहिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। इसमें गोपाल बडज़ात्या, जिनेन्द्र जैन, विनोद बाकलीवाल, रमेशचन्द्र जैन, राजू मच्छी, रवि बडज़ात्या, प्रकाशचन्द, पवन कानूगो, प्रवीण कानूगो, विराग महिला मण्डल की अध्यक्षा शशि कानूगो आदि थे। सायंकाल को माताश्री की भव्य आरती की गई। जिसमें समाज के सभी लोग मौजूद थे।र रमेशचंद्र जैन ने बताया कि रविवार को सुबह सवा सात बजे मंदिर में भगवान का महाभिषेक शांतिधारा एवं पूजन व दोपहर को विधान का आयोजन किया जाएगा।
सर्मण निधि संग्रह अभियान में जनसंपर्क
नागौर. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में राम मंदिर निर्माणार्थ जिले में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों से संपर्क किया गया। ताऊसर ग्राम के प्रभारी सूरजमल भाटी ने बताया कि हनुमानसर, गढ़ीकुआं, ईकासर, सुंदरसर बास में जनसंपर्क किया गया। इसमें गढ़ीकुआं के मांगीलाल भाटी की ओर से एक लाख एक हजार एक की राशि दिए जाने की घोषणा की गई। इसी तरह सेकसर के नत्थूराम भाटी ने भी सहयोग राशि दिए जाने का संकल्प किया। संपर्क अभियान में जुगलकिशोर तिवारी , संग्रहकर्ता नरेश कुमार कच्छावा, पापा लाल कच्छावा, घीसूलाल भाटी, रामकुमार भाटी, हेम सिंह भाटी आदि थे।
फोटो नंबर 54-नागौर. समर्पण निधि संग्रह अभियान में जनसंपर्क करते हुए टोली
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.