scriptमहिला के जलने की सूचना पर पुलिस की भागदौड़ | Police raid on information about burning woman | Patrika News

महिला के जलने की सूचना पर पुलिस की भागदौड़

locationनागौरPublished: May 13, 2019 05:49:06 pm

Submitted by:

Anuj Chhangani

किसी राहगीर ने महिला के चेहरे पर आई खरोंचों को जलने के निशान समझकर पुलिस को फोन कर दिया

moulasar news

महिला के जलने की सूचना पर पुलिस की भागदौड़

मौलासर. किसी राहगीर की सूचना ने मौलासर पुलिस की परेड करवा दी। हुआ यूं कि एक विवाहिता जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे के लगभग ससुराल से बिना बताए निकल गई। वह पैदल ही क्यामसर से दिनदारपुरा की ओर जा रही थी। दिमागी हालत ठीक नहीं होने से विवाहिता रोने लग गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने महिला के साथ कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा समझकर मौलासर पुलिस को सूचना कर दी कि एक जली हुई महिला रोते हुए अकेले ही दिनदारपुरा की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत 108 एम्बुलेंस को साथ लेकर रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस वाहन एवं 108 के कस्बे से निकलने पर लोगों में भी यह चर्चा होने लगी की कोई बड़ी घटना या हादसा हुआ है। कुछ देर बाद पुलिस एक महिला को लेकर अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिला क्यामसर गंाव की है। महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। महिला का पति मजदूरी के लिए विदेश रहता है। सोमवार को महिला अचानक अपना बैग लेकर घर से निकल गई। महिला ने बताया कि वह अपने पीहर कसुंबी पिता के पास मिलने जा रही थी।

हादसे में हो गई थी चोटिल
महिला प्रियंका ने बताया कि 11 मई शनिवार को वह स्कूटी चलाते समय सडक़ पर गिर गई थी। हादसे में उसके चेहरे व हाथ पर खरोंचे आ गई थी। पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने महिला के चेहरे पर आई खरोंचों को जलने के निशान समझकर पुलिस को फोन कर दिया। हालांकी पुलिस ने महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल में महरम-पट्टी करवाकर परिजन को सुपुर्द किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो