scriptठंड में धीमी गति से चला मतदान, 10 बजे तक पड़े 332 मत | Polling slowed in cold, 332 votes cast till 10 pm | Patrika News

ठंड में धीमी गति से चला मतदान, 10 बजे तक पड़े 332 मत

locationनागौरPublished: Feb 16, 2020 11:40:31 am

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

नगर परिषद के वार्ड- 13 में उप चुनाव

ठंड में धीमी गति से चला मतदान, 10 बजे तक पड़े 332 मत

मतदाता कतार में लगे रहे

नागौर. नगर परिषद के वार्ड- 13 में रविवार को उप चुनाव हुए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया, लेकिन ठंड के बीच मतदान भी धीमी गति से चलता रहा। इन दिनों ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी देरी से शुरू हो रही है। ऐसे में अधिकतर मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह दस बजे तक महज 18.79 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड में दस बजे तक कुल 332 मत पड़े। हालांकि इस दौरान भी मतदाता कतार में लगे रहे, लेकिन धूप निखरने के साथ ही मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। (Nikay By Election 2020)
स्थापित किए दो मतदान केंद्र

उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से जीतकर नगर परिषद तक पहुंचे पार्षद को सभापति निर्वाचित किया गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी। इस पर रविवार को उप चुनाव हो रहे हैं। इसके तहत यहां दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला

उप चुनाव के लिए यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। त्रिकोणीय मुकाबले वाले इस उप चुनाव में एक कांग्रेस प्रत्याशी है वहीं अन्य दो निर्दलीय के रूप में खम ठोक रहे हैं। ये तीनों ही कद्दावर समझे जाते हैं, लिहाजा पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के मददेनजर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो