scriptमहेश नवमी पर हुए विविध आयोजन, शोभायात्रा में शामिल हुई झांकियां, पुष्पवर्षा से किया स्वागत | Patrika News
नागौर

महेश नवमी पर हुए विविध आयोजन, शोभायात्रा में शामिल हुई झांकियां, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

9 Photos
11 months ago
1/9

भजनों की बही सरिता झांकियां रही आकर्षण दोपहर में श्याम बाबा के हुए कीर्तन में कलाकार राजेन्द्र पसारी ने एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी पंचायत संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल लोहिया, युवा संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, अशोक मून्दड़ा, महिला संगठन अध्यक्ष सरिता तापडिया व महेश अटल आदि मौजूद थे।

2/9

नागौर. यात्रा में कलश लिए शामिल महिलाएं।

3/9

शोभायात्रा में शामिल करीब ढाई सौ महिलाएं कलश के साथ लाल रंग की चुनरी में थी। इससे माहौल बदला नजर आया। शोभायात्रा के पंचायतों की पोल पहुंचने के बाद भगवान महेश का पूजन किया गया।

4/9

शहर के लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इससे माहौल भक्ति मय बना रहा।

5/9

शोभायात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी

6/9

नागौर. श्याम बाबा कीर्तन कार्यक्रम में शामिल समाज के लोग।

7/9

शोभायात्रा में जय महेश के जयघोषों से माहौल गूंजता रहा। शोभायात्रा सुबह करीब सात बजे निकली। शोभायात्रा माहेश्वरी पंचायत पोल से प्रारम्भ होकर आजाद चौक, सोनीवाड़ा, बाठड़ियों का चौक, बंशीवाला मन्दिर, भण्डारियों की गली, हाथी चौक व पिपली गली होते हुए पंचायत पोल पहुंची।

8/9

शोभायात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी

9/9

प्रतियोगिता में बच्चे रहे उत्साहित इस मौके पर बच्चों की चम्मच रेस, मेमोरी टेस्ट, युवाओं की उठक-बैठक, रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर रेस के साथ ही बुजुर्गों एवं महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शिव कांकाणी, सचिन लोहिया, गोविन्द मून्दड़ा, शैलेश राठी, ऋषभ मून्दड़ा, अभिषेक सारड़ा, पवन झंवर, निखिल जाजू, रवि डागा, लक्ष्मीकान्त ईनाणी, शुभम बजाज, रवि सारड़ा, भरत राठी, हिमांशु मनिहार, धीरज बिहाणी, सरला भण्डारी, रामअवतार चाण्डक, महेश लोहिया, आदित्य डागा, भरत अटल, चन्द्रप्रकाश सारड़ा, गिरीश गिलड़ा, वरूण कलंत्री, पुनीत मून्दड़ा आदि ने भाग लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.