फसल पककर तैयार होने के बाद काश्तकार कटाई करके मंडी लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में नए रायड़े की आवक शुरू हो गई। 7 दिनों के दौरान मंडी में 28 हजार क्विंटल से अधिक रायड़ा पहुंचा। व्यापारियों के अनुसार अच्छी पैदावार के चलते इस बार मंडी में रायड़े की बंपर आवक होगी।
कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) की रबी 2021-22 की लक्ष्य और प्राप्ति की रिपोर्ट के अनुसार इस बार 28 हजार 300 हैक्टेयर में रायड़े की अधिक बुवाई है। रिपोर्ट के हिसाब से कृषि विभाग ने कलस्टर क्षेत्र में 40 हजार हैक्टेयर में रायड़े का लक्ष्य तय किया था। इस बार काश्तकारों का रुझान रायड़े की ओर होने से अधिक बुवाई हुई और नतीजन 68 हजार 300 हैक्टेयर में रायड़े की बुवाई हुई। यहां 120 से 150 दिन के तय समय में पकने के बाद अब काश्तकार रायड़ा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अधिक पैदावार का सीधा असर मंडी में रायड़े की आवक पर दिखा रहा है। मंडी में नया रायड़ा पहुंचना शुरू हो गया है। मंडी में 7 दिनों के दौरान 28 हजार 837 क्विंटल रायड़े की आवक हुई है।
मंडी में दिनों-दिन बढ़ रही आवक, व्यापारी बोले- इस बार बंपर आवक होगी जिले की विशिष्ठ श्रेणी मेड़ता कृषि उपज मंडी में दिनों-दिन रायड़े की आवक बढ़ती जा रही है। पिछले 7 दिनों का रेकॉर्ड देखे तो 25 फरवरी को मंडी में 1932 क्विंटल रायड़े की आवक हुई थी, जो 5 मार्च को बढकऱ 5966 क्विंटल पहुंच गई। यानी 7 दिनों में 4034 क्विंटल रायड़े की आवक बढ़ गई। मंडी व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष हस्तीमल डोसी ने बताया कि अधिक उत्पादन की वजह से मंडी में इस बार रायड़े की रेकॉर्ड बंपर आवक होगी।
मंडी में भाव भी अच्छे मिल रहे, अधिकतम 7200 रुपए प्रति क्विंटल
नए रायड़े की आवक के साथ ही मंडी में किसानों को रायड़े के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। यहां अच्छी क्वालिटी के रायड़े के 6800 से लेकर 7200 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिल रहे हैं। वहीं निम्न क्वालिटी का रायड़ा 5400 से 5800 रुपए में बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार आगे जैसे-जैसे मंडी में रायड़े की आवक बढ़ेगी वैसे-वैसे भाव भी तेज होंगे।

7 दिनों में इसी तरह हुई रायड़े की आवक* तारीख आवक
25 फरवरी 1932
26 फरवरी 1670
1 मार्च 2997
2 मार्च 3899
3 मार्च 4173
4 मार्च 4200
5 मार्च 5966
(आवक- क्विंटल)
25 फरवरी 1932
26 फरवरी 1670
1 मार्च 2997
2 मार्च 3899
3 मार्च 4173
4 मार्च 4200
5 मार्च 5966
(आवक- क्विंटल)