scriptराजस्थान में यहां नोटा पड़ गया कई उम्मीदवारों पर भारी | Rajasthan Assembly Election 2018 Result : vote for NOTA | Patrika News

राजस्थान में यहां नोटा पड़ गया कई उम्मीदवारों पर भारी

locationनागौरPublished: Dec 15, 2018 05:14:06 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

https://www.patrika.com/nagaur-news/

lok sabha cg 2019

राजस्थान में यहां नोटा पड़ गया कई उम्मीदवारों पर भारी

-नोटा में बांसवाड़ा की कुशलगढ़ सिरमौर, पाली की सुमेरपुर सीट पर सबसे कम दबा नोटा
नागौर. विधान सभा चुनाव 2018 में मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर उम्मीदवारों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। मकराना में हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को पड़े। मकराना विधानसभा सीट से भाजपा के रूपाराम मुरावतिया 1488 मतों से जीते जबकि 1550 लोगों ने यहां नोटा का बटन दबाया। हालांकि नावां सीट को छोडकऱ अन्य सीटों पर हार जीत का अंतर हजारों में रहा। मेड़ता में सर्वाधिक 2970 लोगों ने नोटा बटन दबाया। गत चुनाव में दसों सीटों पर कुल 27,696 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का उपयोग किया था वहीं इस बार 20,637 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।


उदयपुर व जयपुर सबसे आगे
प्रदेश में नोटा का उपयोग बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ विधानसभा सीट के 11165 मतदाताओं ने सबसे अधिक किया। कुशलगढ़ सीट ने प्रदेश में सबसे अधिक नोटा बटन दबाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सबसे कम पाली जिले की सुमेरपुर सीट पर नोटा दबा। यहां 681 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जिले के अनुसार सबसे ज्यादा 35833 नोटा उदयपुर तो सबसे कम 3107 जैसलमेर जिले में दबाया गया। प्रदेश में कुल 5 लाख 14 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। यह कुल वोट का 1.41 प्रतिशत रहा है।


जीत का अंतर कम नोटा ज्यादा
प्रदेश में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की जीत के अंतर से ज्यादा नोटा का बटन दबाया गया। भीलवाड़ा जिले की आसींद सीट पर भाजपा के जब्बार सिंह सांखला सबसे कम 154 मतों से जीते, जबकि यहां नोटा दबाने वालों की संख्या 2954 रही। दूसरे स्थान पर पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन सीट पर खुशवीर सिंह हैं जो कि 251 मतों से जीते जबकि नोटा का प्रयोग करने वालों की संख्या 2719 रही। तीसरे स्थान पर हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा सीट पर भाजपा के धर्मेन्द्र कुमार रहे हैं, जिन्होंने 278 मतों से चुनाव जीता। जबकि इस विधानसभा सीट पर नोटा का बटन दबाने वालों की संख्या 2595 रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो