scriptमदनलाल सैनी का कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र, कहा- आखिरी मौका! अगर कर दिया ऐसा तो 50 वर्ष तक कुछ करने की जरूरत नहीं | Rajasthan BJP Chief Madan Lal Saini Nagaur Visit | Patrika News

मदनलाल सैनी का कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र, कहा- आखिरी मौका! अगर कर दिया ऐसा तो 50 वर्ष तक कुछ करने की जरूरत नहीं

locationनागौरPublished: Sep 14, 2018 03:03:12 pm

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

www.patrika.com/rajasthan-news/

Madan Lal Saini
जायल/नागौर। Amit Shah के नागौर दौरे की तैयारी का जायजा लेने नागौर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Madan Lal Saini ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन कार्यों के लिये प्रति वर्ष 25 से 30 हजार रुपए तक अपनी जेब से खर्चा करते हैं, इस बार दोगुनी ताकत लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती में जुटना है, अगर इस बार राजस्थान के साथ-साथ केन्द्र में दुबारा सरकार बन गई तो फिर 50 वर्ष तक आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 18 सितम्बर को नागौर प्रवास व किसान सम्मेलन को लेकर कांकाणी भवन जायल में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से फीड बेक लिया, बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापति, जिला मंत्री मनीराम बासट, विधानसभा विस्तारक देवाराम पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Modi-Shah अर्जुन-कृष्ण (Rajasthan Assembly Election 2018)
बैठक में सैनी ने महाभारत के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के पास अर्जुन-कृष्ण (मोदी-शाह) हैं, इसलिए हमारी जीत पक्की है, हमें बस उनकी लड़ाई में साथ देना है। किसान सम्मेलन में भीड़ अच्छी होनी चाहिए।
गुटबाजी भी आई सामने
नागौर दौरे के दौरान मदनलाल सैनी के सामने पार्टी की गुटबाजी भी सामने आई। विरोध प्रदेशाध्यक्ष सैनी की बैठक में प्रवेश को लेकर हुआ। बैठक में पार्टी के चुनींदा पदाधिकारियों को ही बुलाया गया, इसका कुछ कार्यकर्ताओं ने एतराज किया। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष रवाना होने लगे, नाराज कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया। सैनी आगे बढ़ गए। सैनी ने कहा कि जो बैठक में अपेक्षित थे, उन्हें शामिल कर लिया और जो लोग अपेक्षित नहीं थे, उन्हें हमने बुलाया नहीं।
कांग्रेस चलाएगी हल्ला बोल अभियान
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए हल्ला बोल, पोल खोल अभियान चलाने का निर्णय किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रूपेश कान्त व्यास की ओर चलाए जाने वाले अभियान का गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईडवा ने प्रदेश कार्यालय में पोस्टर जारी किया।प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे। व्यास ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार का यह कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो