जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
नागौर जिला मुख्यालय पर स्टेडियम में कलक्टर कुमारपाल गौतम ने किया ध्वजारोहण
नागौर. जिला स्टेडियम में 69वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट के बाद अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोककुमार ने किया राज्यपाल के संदेश का पठन। स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी सामूहिक व्यायाम व लेजियम की प्रस्तुति। विधायक हबीबुर्रहमान, सभापति कृपाराम सोलंकी समेत अन्य उपस्थित।
बड़ी कुर्बानी के बाद मिली देश को आजादी - कलक्टर गौतम
नागौर. जिला स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि व जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चयनित 53 जनों को किया जा रहा है सम्मानित। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं की ओर से सामूहिक लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति के बाद विभिन्न विभागों की झांकियों का किया जा रहा है प्रदर्शन। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व शहरवासी उपस्थित।
बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चयनित 53 जनों को किया जा रहा है सम्मानित। जिला स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। शारदा बाल निकेतन स्कूल के बच्चों ने घोष वादन व बांसुरी पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने घोषवादन के साथ अलग-अलग रचनाए बनाते हुए देश भक्ति का संचार किया।
तीन श्रेणियों में 53 जनों का चयन
नागौर. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों,भामाशाह व गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। जिला प्रशासन की ओर से तैयार सम्मानित होने वाले लोगों की सूची में 30 अधिकारी व कर्मचारी, 15 खिलाड़ी व 08 गणमान्य लोग व संस्थाओं के नाम शामिल है। तीन अलग-अलग श्रेणियों में कुल 53 जनों का सम्मान किया गया।
उत्कृष्ट सेवाएं देने पर चयन
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की ओर से जारी सूची में अधिकारियों व कर्मचारियों की श्रेणी में दिनेशचंन्द्र भार्गव, रामचन्द्र सिरोही, रविन्द्र कुमार चौधरी, महावीर बांगड़ा, मदनसिंह जोधा, गंगश्याम पुरोहित, अशोक कुमार जांगिड़, डॉ. उषा केडिया, एमआर मीणा, देवकृष्ण राड़, डॉ. मनोज शर्मा, दीपक कुमार गौड़, शकील अहमद उस्मानी, गोकुल प्रसाद वैष्णव, जेठाराम गोदारा, प्रकाशराम, सरवर खान, सीमु चौधरी, हनुमानसिंह देवड़ा, रामनिवास भाटी, विश्वेश्वर प्रसाद व गोपाल सिंह राठौड़, शिवदयाल, बुद्धाराम जाजड़ा, ग्राम पंचायत अलखपुरा, विजय माथुर, मनोहर सिंह, विजय कुमार, हनुमानराम, रामचन्द्र आदि का सम्मान किया गया।
भामाशाह भी होंगे सम्मानित
इसी प्रकार खिलाडिय़़ों की श्रेणी में सुश्री गीतिका कंवर, मेनका बानो, अमीर खान, अफसाना बानो, अमजद खान, गगन सांगवा, मनीषा, दुर्गेश कंवर, रविना, राहुल भादू, आरजू खान, पूजा कंवर, पूजा कुमावत, बिन्दु व अंकिता चौधरी के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भामाशाह व गणमान्य व्यक्तियों में राजाराम सारड़ा, रशीद अहमद, अरविंद नाहर, प्रमिल नाहटा, महेन्द्र ग्वाला, डॉ. राजकुमार बारोडिय़ा, मो. हनीफ खां व भारत विकास परिषद का सम्मान किया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Nagaur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज