आरजे 21 को नए साल से 21 उम्मीदें, जानिए, इस साल क्या-क्या मिलने की उम्मीद
नागौरPublished: Jan 01, 2023 12:01:39 pm
देश हो या प्रदेश आरजे 21 यानी नागौर यों तो हमेशा 21 ही रहता आया है


RJ 21 Nagaur has 21 hopes for the new year
नया साल, हों सपने साकार
नागौर. देश हो या प्रदेश आरजे 21 यानी नागौर यों तो हमेशा 21 ही रहता आया है। खेल का मैदान हो या राजनीति का क्षेत्र, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर कृषि, नागौर जिला हमेशा चर्चा में रहता है। यहां का जीरा व नागौरी मैथी इन दिनों देश के साथ विदेशों में अपनी खुशबू बिखेर रही है तो प्रदेश में सबसे अधिक उत्पादित किया जाने वाला नागौरी मूंग भी अपनी गुणवत्ता के चलते हर किसी की प्रमुख मांग में है। नागौर हर वर्ष नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन फिर भी नए साल से नागौर को कई उम्मीदें हैं। ऐसी ही 21 बना रहने के लिए 21 उम्मीदें।