scriptहरा-भरा होगा साडोकण, युवाओं ने की मानसून पूर्व की तैयारी | Sadokan will be green, youth prepares for pre-monsoon | Patrika News
नागौर

हरा-भरा होगा साडोकण, युवाओं ने की मानसून पूर्व की तैयारी

गत साल बनाया था ग्रुप, गांव में किया पौधरोपण, अब वापस तैयार की भूमि

नागौरJun 06, 2020 / 08:30 pm

Jitesh kumar Rawal

हरा-भरा होगा साडोकण, युवाओं ने की मानसून पूर्व की तैयारी

नागौर. साडोकण गांव में पौधरोपण की तैयारी करते युवा।

नागौर. एकजुटता से काम किया जाए तो मुश्किल आसान हो जाती है। गत वर्ष युवाओं ने एक ग्रुप बनाया था, जिसमें शामिल सदस्यों ने गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प किया। इसके बाद दर्जनों पौधे लगाए। इस वर्ष भी मानसून पूर्व की तैयारी शुरू हो गई है। ताकि बारिश आते ही पौधे लगाए जा सके। बात हो रही है निकटवर्ती साडोकण गांव की। इस गांव के सरकारी सेवा में कार्यरत युवाओं ने बारिश के दौरान पौधरोपण का संकल्प लिया है। इसके लिए गडढे खुदवाकर भूमि तैयार करवाई।
युवाओं ने बताया कि गत वर्ष पर्यावरण दिवस पर ग्रुप बनाया गया था। इसके तहत पौधरोपण की योजना बनाई। गांव में श्मशान भूमि की चारदीवारी में पेड़ पौधे लगाना प्रस्तावित किया। उस समय 120 पौधे रोपे गए, जिसमें से 105 पौधे पनप चुके हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को लोडर मशीन से भूमि समतल की गई तथा गड्ढे भी खुदवाए। बारिश आने पर यहां पौधे लगाए जाएंगे। राजूराम सांगवा, मनीराम डूकिया, धनपत सांगवा, दुलाराम सांगवा, राकेश सांगवा, बजरंग शर्मा, महेंद्र सांगवा, रघुनाथ सांगवा मौजूद रहे।

पेड़ों को बचाने की मांग
नागौर. विश्व हिन्दू परिषद ने शहर में गिनाणी तालाब की अंगोर भूमि में लगे पेड़ों को बचाए जाने की जिला कलक्टर से मांग की है।
ज्ञापन देकर बताया कि इस जगह पूर्व में पौधे लगाए गए थे, जो अब हरे-भरे पेड़ बन चुके हैं। लेकिन, कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पेड़ों का सफाया करना शुरू किया है। पेड़ों को खत्म कर अंगोर भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। इस जगह शराबी व जुआरी लोगों ने भी अड्डा बना रखा है। पदाधिकारियों ने इन गतिविधियों को रोकने एवं पेड़ों व गिनाणी तालाब की अंगोर भूमि को बचाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, मंत्री प्रताप सिंह राजपुरोहित, प्रवीण बाठिया, उपाध्यक्ष मुकेश ओझा, बजरंग दल के रामप्रसाद, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो