scriptकितनी है आपके करोड़पति विधायकों की संपत्ति, पढे पूरी खबर .. | Six MLA out of 10 are carorpati in nagaur District | Patrika News

कितनी है आपके करोड़पति विधायकों की संपत्ति, पढे पूरी खबर ..

locationनागौरPublished: Oct 18, 2018 09:32:27 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

https://www.patrika.com/nagaur-news/

rajasthan news

कितनी है आपके करोड़पति विधायकों की संपत्ति, पढे पूरी खबर ..

-चार विधायकों के पास महज लाखों की संपत्ति , किलक सबसे अधिक व बेनीवाल कम संपत्ति के मालिक
नागौर. जिले से चौदहवीं विधानसभा में पहुंचे विधायकों में से कुछ करोड़पति हैं वहीं कुछ लाखों की संपत्ति के मालिक है। विधायकों की संपत्ति को लेकर राजस्थान इलेक्शन वाच व एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिर्फोम्स (एडीआर) ने प्रदेश के 200 में से 197 विधायकों के संपत्ति के विवरण का विश्लेषण किया। विश्लेषण के लिए 2013 के विधानसभा चुनाव assembly Election में नामांकन के साथ पेश शपथ पत्र को आधार माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के विधायकों की औसत संपत्ति 5 करोड़ रही। जिसमें गंगानगर से एनयूजेडपी की MLA कामिनी जिंदल 197 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे धनी Lagislator हैं।


ये विधायक हैं करोड़पति
एडीआर की रिपोर्ट में शामिल सबसे धनी व सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में नागौर जिले का एक भी विधायक शामिल नहीं है। जिले के दस विधायकों में से भाजपा के तीन व एक निर्दलीय विधायक के पास महज लाखों की संपत्ति है वहीं छह विधायक करोड़पति हैं। सबसे धनाढ्य विधायकों की सूची में डेगाना विधायक अजय सिंह किलक करीब 4 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे ऊपर है। डेगाना विधायक अजय सिंह करीब 4 करोड़ 4 लाख 89 हजार 180 के मालिक है। उनके पास 88 लाख 78 हजार 80 रुपए की चल व 3करोड़ 16 लाख 11 हजार की अचल संपति है।


एकमात्र महिला विधायक भी करोड़पति
परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया भी करीब 3 करोड़ 68 लाख 99 हजार 083 रुपए की संपति के मालिक है। इनके पास 53 लाख 74 हजार 83 चल व 3 करोड़ 15 लाख 25 हजार की अचल संपति है। नावां विधायक विजय सिंह चौधरी भी करोड़पति हैं। उनके पास करीब 2 करोड़ 48 लाख 64 हजार 221 रुपए की संपति है। इसमें से 28 लाख 64 हजार 221 रुपए चल व 2 करोड़ 20 लाख की अचल संपति दशाई गई है। जायल विधायक डॉ. मंजु बाघमार 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार 496 चल व 50 लाख की अचल संपत्ति समेत करीब 1 करोड़ 64 लाख 80 हजार 496 रुपए संपत्ति की मालकिन है।


बेनीवाल की संपत्ति सबसे कम
डीडवाना विधायक व मंत्री युनूस खान जिले के करोड़पति विधायकों की सूची में शामिल है। उनके पास 01 करोड़ 23 लाख 02 हजार 679 रुपए की कुल संपति है। खान की संपत्ति में 25 लाख 52 हजार 679 की चल व 97 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति शामिल है। लाडनंू विधायक मनोहर सिंह 1 करोड़ 62 लाख 5 हजार 39 रुपए की संपत्ति के मालिक है। उनके पास 27 लाख 55 हजार 39 रुपए की चल व 1 करोड़ 62 लाख 5 हजार 39 रुपए की अचल संपत्ति है। खींवसर से निर्दलीय हनुमान बेनीवाल करीब 33 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने 30 लाख 84 हजार 080 रुपए की चल व 3 लाख की अचल संपत्ति दर्शाई है।


पैन विवरण देना भूले विधायक
शपथ पत्र के अनुसार मेड़ता से भाजपा विधायक के पास 9 लाख 90 हजार 405 रुपए की चल व 57 लाख 10 हजार 529 रुपए की अचल समेत 67 लाख 934 रुपए की संपत्ति है। हालांकि विधायक नेतडिय़ा ने अपने पैन का विवरण नहीं दिया था। मकराना विधायक श्रीराम भींचर के पास 85 लाख एक हजार 624 रुपए की संपत्ति है। जिसमें से 10 लाख 51 हजार 624 चल व 74 लाख 50 हजार अचल संपत्ति है। नागौर विधायक हबीबुर्रहमान करीब 80 लाख 30 हजार 903 रुपए की संपत्ति के मालिक है। उन्होंने शपथ पत्र में 21 लाख 62 हजार 903 रुपए चल व 58 लाख 68 हजार अचल संपत्ति बताई है।


प्रदेश में विधायकों की यह स्थिति
एडीआर के विश्लेषण में प्रदेश भर के करोड़पति विधायकों की सूची में जिले के डेगाना से अजय सिंह किलक 54वें, परबतसर से मानसिंह किनसरिया 63वें, नावां से विजयसिंह 82वें, जायल से डॉ. मंजू बाघमार 117वें, लाडनूं से मनोहर सिंह 118वें,डीडवाना से युनूस खान 130वें स्थान पर रहे। इनके अलावा लाखों में संपत्ति वाले मकराना से श्रीराम भींचर 150वें, नागौर से हबीबुर्रहमान 151वें, मेड़ता से सुखराम 161वें तथा खींवसर से हनुमान बेनीवाल 181वें स्थान पर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो