scriptमुरझाए चेहरों पर आई रोशनी | Smiling faces after many days | Patrika News

मुरझाए चेहरों पर आई रोशनी

locationनागौरPublished: May 24, 2018 12:16:34 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

बच्चियों-महिलाओं ने सीखे ब्यूटी टिप्स व आत्मरक्षा के गुर

Nagaur patrika

Guinani school again operated in single innings

नागौर. ब्यूटी पार्लर में जाना एक सपना था, फेसियल आदि कराने की हसरतें मन में ही रह जाती थी, लेकिन अब यह सपना साकार हुआ तो खुशनुमा एहसास भी हुआ। आज पहली बार फेसियल कराने के साथ ही बालों की अत्याधुनिक हेयर स्टाइल भी सेट कराई, और बच्चियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे तो लगा कि हम भी शहर में रह रहे हैं। यह एहसास भरे उद्गार शहर के नायक बस्ती में शारदा बाल निकेतन की ओर से संचालित एकल विद्यालय की बच्चियों के थे। आंखों में आई चमक व चेहरे पर टपकता उत्साह उनकी खुशियों को बयां करता नजर आया।बीएसएनएल के निकट नायक बस्ती में मंगलवार को ब्यूटीपार्लर खुद स्कूल पहुंचा। बच्चियों के साथ आई महिला अभिभावकों को चेहरे को संवारने के साथ ही बालों की हेयर स्टाइल को नया लुक देना एवं आईब्रो को सुव्यवस्थित रूप देने की कला सिखाई गई। ब्यूटीपार्लर सिखाने का मंगलवार से शुरू हुआ शिविर तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन ब्यूटीपार्लर संचालिका सीमा व्यास ने सबसे पहले मेकअप की तैयारियों के बारे में समझाया। इसके पश्चात उन्हीं में एक बालिका का का चयन कर उसका फेसियल कर बताया कि इसमें किन-किन चीजों का प्रयोग होता है। इसी क्रम में फेसियल से पहले चेहरे को कैसे साफ करना है, क्रीम का प्रयोग चेहरे पर किस तरह से करना चाहिए, बालों को चमकदार बनाने, सफेद होने से कैसे बचाएं आदि के बारे में बिंदवुवत विस्तार से प्रयोग कर समझाया। यही नहीं, इन्हीं में एक महिला व बालिका को प्रयोग कर सिखाने के बाद फिर उसका वहीं पर प्रायोगिक परीक्षण भी किया गया, ताकी बताई व सिखाई गई चीजें याद रह सके। इस दौरान फिल्मों में हिरोईनों की विभिन्न प्रकार की हेयर स्टाइल्स के लुक बनाकर उन्हें सुव्यवस्थित करना भी सिखाया गया। इस पूरे कार्यक्रम से शिविर में आई लूणी, हिना, हीरा, प्रतिभा, सीमा, नंदूदेवी, संजू, भावना, आचुकी एवं खुशी रांकावत आदि बेहद खुश नजर आईं। इसके पूर्व मंगलवार को चौथे दिन भी ताइक्वांडों प्रशिक्षक संजय यादव ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर समझाए। स्वस्थ रहने के गुर बताएसहायिक नूतन स्वामी ने महिलाओं एवं बच्चियों को खुद को शारीरिक रूप से स्वच्छ रखने के साथ ही स्वस्थ रहने के गुर बताए। महिलाओं की गॉयनिक समस्या के बारे में भी चर्चा कर इसके निराकरण के उपाय बताने के साथ ही ब्यूटी पार्लर की कला से आत्मनिर्भर होने के बारे में भी समझाया। इस दौरान 29 मई को हिना की होने वाली शादी में उसका मेकअप किए जाने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका सीमा व्यास की ओर से सहमति जताई गई। इसका सभी की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक कमल सोनी ने इसके पूर्व शिविर के उद्देश्य पर चर्चा करने के साथ ही रोजाना की समस्या से निपटने के उपायों के बारे में समझाया। अध्यक्षता विद्यालय विकास समिति उपाध्यक्ष प्रमिल नाहटा ने किया। संस्था प्रधान लक्ष्मीकांत बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो