बेटे-बहू ने ही 'ठग' लिया पूर्व सहायक अभियंता को, बैंक से चालीस लाख निकाले तो जेवरात पर भी कब्जा
नागौरPublished: Jul 16, 2023 08:24:59 pm
- परबतसर के अड़वड़ निवासी बस्तीराम चौधरी की पीडा -नागौर में रह रहे छोटे बेटे और बहू ने किया भरोसे का कत्ल
-इलाज में दी नींद व नशे की गोलियां


froud
नागौर. भरोसे का कत्ल हो गया तो उम्मीद चकनाचूर हो गई। इलाज के बहाने अपने ही बेटा-बहू उन्हें यहां लाए थे। अब उन्हें क्या पता कि इन्हीं के हाथों छले जाएंगे। लाखों की नकदी-जेवर ही नहीं कार के साथ जमीन/प्लॉट के कागजात तक हथिया लिए। बुजुर्ग पिता अब न्याय की गुहार लगा रहा है। अपनों की ही धोखाधड़ी के शिकार ये बुजुर्ग बस्तीराम चौधरी नागौर में ही सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे। छोटे बेटे-बहू की इस धोखाधड़ी से आहत बस्तीराम को एसपी का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिनके आदेश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।