scriptअवैध खनन के विरुद्ध जिले में चलेगा विशेष अभियान | Special campaign will be run in the district against illegal mining | Patrika News

अवैध खनन के विरुद्ध जिले में चलेगा विशेष अभियान

locationनागौरPublished: Oct 01, 2021 09:47:02 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

Nagaur. नागौर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा
राजस्थान पत्रिका की खबर का असर

Special campaign will be run in the district against illegal mining

To curb illegal mining in Nagaur district, a special crackdown campaign will be launched

नागौर. नागौर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने गुरुवार को आयोजित बैठक विशेष दिशा निर्देश दिए। कलक्टर सोनी ने पुलिस खनिज एवं परिवहन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक जिले के खनन क्षेत्रों व इसके आसपास के अवैध खनन व निर्गमन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जानी चाहिए। विशेष तौर पर रिया बड़ी क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान के तहत विशेष रूप से काम होगा इसके लिए पाद कला पुलिस थाना अधिकारी व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, खनिज अभियंता धीरज पंवार, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से अवैध खनन को लेकर विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद खनिज विभाग की ओर से कुछ डंपर्स पकडऩे की खानापूर्ति की गई। विभागीय खानापूर्ति के विषय को भी प्रमुखता से उठाकर इसे जिला प्रशासन के समक्ष लाया गया। इसके बाद भी जिला कलक्टर ने इस पर संज्ञान लेते हुए अभियान चलाए जाने की कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए।
खेती बचाओ-किसान बचाओ यात्रा का शुभारंभ आज
नागौर. भारती किसान यूनियन टिकैत की ओर से प्रदेश में खेती बचाओ-किसान बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को लोक देवता तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल से किया जाएगा। तेजाजी के आशीर्वाद के साथ इसका आगाज किया जाएगा। यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से होकर जाएगी। इसमें किसानों के साथ बैठकें आदि कर किसान विरोधी तीनों $कृषि कानूनों पर चर्चा की जाएगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा,जाट महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ढेवा, जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहदेव कसवाँ एवं भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो