scriptराजस्थान में यहां अस्पताल पर पत्थरबाजी, वाहनों में सवार हो आए 60 से 70 लोगों ने मचाया उत्पात, 4 गिरफ्तार | stone pelting on hospital over land dispute, many injured in Nagaur | Patrika News

राजस्थान में यहां अस्पताल पर पत्थरबाजी, वाहनों में सवार हो आए 60 से 70 लोगों ने मचाया उत्पात, 4 गिरफ्तार

locationनागौरPublished: Jun 24, 2018 02:16:20 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

अस्पताल पर करीब 60 से 70 लोगों ने पत्थरबाजी की।

stone pelting on hospital over land dispute, many injured in Nagaur

stone pelting on hospital over land dispute, many injured in Nagaur

नागौर। आपसी लेनदेन को लेकर उप जिला परिवहन कार्यालय के पास स्थित निजी राम हॉस्पिटल पर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब 6 से 7 वाहनों में सवार होकर आए 60 से 70 लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए एक भू-खंड पर कब्जे का प्रयास किया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में हॉस्पिटल के शीशे फूट गए। एक एंबुलेंस के भी शीशे फूट गए। जब एक पक्ष ने पत्थरबाजी की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी बिल्डिंग की खिड़कियों से बोतलें फेंकी। सब कुछ एक निजी अस्पताल के बाहर होता रहा। उत्पातियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की।

बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित
पत्थरबाजी कर उत्पात मचाने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल के समीप एकत्रित हो गई। पत्थरबाजी के दौरान सिर में चोट लगने से अस्पताल का कर्मचारी चावंडिया निवासी रामस्वरूप भालिया घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीआई यशवंत यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उत्पातियों को खदेड़ा।
शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के अपराध में गिरफ्तार किया। इस दौरान जिन वाहनों में बैठकर उत्पाति आए थे, वह पुलिस के बल प्रयोग के दौरान मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 4 बड़ी गाड़ियां और दो छोटी हैचबैक गाड़ियों के साथ ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की।

भूखंड को लेकर विवाद
ट्रैक्टर ट्रॉली के अंदर के अंदर भू-खंड पर कब्जा करने के लिए उपयोग में आने वाली सामग्री भी जब्त की गई। सीआई यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 2014 से भू-खंड का विवाद चल रहा है। जिस पक्ष के लोग वाहनों में सवार होकर आए थे, उस पक्ष के नाम भू-खंड की रजिस्ट्ररी है। दोनों पक्षों के बीच भू-खंड को लेकर ही विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो