scriptसुहागिनों ने छलनी में चांद का दीदार कर खोला व्रत, सुनी कथा | Suhagins opened their fast by looking at the moon in a sieve | Patrika News

सुहागिनों ने छलनी में चांद का दीदार कर खोला व्रत, सुनी कथा

locationनागौरPublished: Oct 25, 2021 05:42:31 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

बोरावड़ में करवा चौथ पर चांद देखती सुहागिनें।

बोरावड़ में करवा चौथ पर चांद देखती सुहागिनें। ,बोरावड़ में करवा चौथ पर चांद देखती सुहागिनें। ,बोरावड़ में करवा चौथ पर चांद देखती सुहागिनें।

कुचामनसिटी(एसं). शहर सहित ग्रामीण अंचल में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु की कामना से करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह सूर्योदय से पहले व्रत का संकल्प किया और पूरे दिन निर्जला रहकर रात को चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से जल पीकर खोला। अखण्ड सौभाग्य के लिए भालचन्द्र गणेशजी पूजा की गई।
डीडवाना. शहर सहित क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा गया। बसन्ती सोमानी ने बताया कि करवा चौथ के दिन महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को पूजन कर कथा सुनी। इसके बाद चंद्र दर्शन कर अघ्र्व करने के बाद भोजन किया। करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मकराना. करवा चौथ पर महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामनाएं की। बाजारों में महिलाओं ने विशेष पूजा की सामग्री के साथ अन्य खरीददारी भी की। शाम को महिलाओं ने सज धज कर घरों की छतों पर चढकऱ चन्द्रमा के दर्शन क र पतिदेव की दीर्घायु के लिये मंगलकामनाएं की। शहर के चारभुजानाथजी के मंदिर में दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां पर महिला मण्डल की कार्यकर्ताओं द्वारा ठाकुरजी की शान में भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व मंदिर प्रशासन द्वारा ठाकुरजी का केसरियां दूध से अभिषेक किया गया। अभिषेक संपन्न होने के बाद आरती का कार्यक्रम आहुत हुआ। यहां पर मंदिर के पुजारी कैलाशचंद शर्मा ने करवा चौथ पर्व की महिमा पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो