सोमवार की सुबह सुनील की मां संतोष व नाना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने सुनील की हत्या कर दी। उसने इस बाबत हत्या का मामला भी दर्ज कराया। जिसमें ससुर हड़मानराम, सास नैनी देवी, देवर हरेन्द्र, ननद सुमित्रा और मामा ससुर भंवर बागड़ा को नामजद कराया। संतोष का पति नरसीराम पेशे से ड्राइवर है। पिछले छह सालों से उनका विवाद चल रहा है। इस संबंध में संतोष ने नरसीराम व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का भी मामला दर्ज करा रखा है।
संशय पर संशय सूत्रों का कहना है कि नौ साल के बच्चे की आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही। अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही है। कोई कह रहा है कि दो पेड़ों पर खेल-खेल में उसके गले में चुनरी का फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि किसी के सुनील के खेत में पड़े होने की बात कही जा रही है, हां चुनरी उसके गले में थी। गले में फंदे के निशान भी हैं। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। असल में वारदात की प्रारंभिक स्थिति को पुलिस ने नहीं देखा। अब वो वाकये के बारे में जानकारी तलाशने में जुटी है।
घर में कोहराम, विलाप के बीच विरोध प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पन्नापुरा में सुनील की मौत के बाद कोहराम मचा है,जहां दादा-दादी के साथ अन्य घरवाले विलाप कर रहे हैं, वहीं अस्पताल में पहुंची संतोष भी दहाड़े मारकर रो रही थी। सबकी जुबान पर सुनील का नाम था। वो पास ही किसी स्कूल में पढ़ता था। मां कहती रही कि ससुराल वालों ने उसके कलेजे का टुकड़ा छीन लिया। जबकि गांव वालों का कहना था कि ससुराल वालों ने सुनील को कलेजे का टुकड़ा समझा था, वो कैसे उसकी जान ले सकते हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक बेटा नाना के पास
बड़ी खाटू.सुनील के नाना शंकर राम चोयल ने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले संतोष चोयल का विवाह पन्नापुरा निवासी नरसी राम के साथ हुआ। था| मनमुटाव के चलते मामला कोर्ट में चल रहा है|सुनील का दूसरा भाई हमारे पास रहता है।