scriptपानी नहीं मिलने से परेशान महिलाओं के टपके आंसू | Tears of women troubled by not getting water | Patrika News

पानी नहीं मिलने से परेशान महिलाओं के टपके आंसू

locationनागौरPublished: May 17, 2018 06:11:18 pm

Submitted by:

Pratap Singh Soni

मार्बल नगरी में पेयजल संकट, नलों में नहीं आ रहा पानी

Makrana News

मकराना- दो मस्जिद रोड पर जाम लगाती महिलाएं।

तीसरें दिन भी जाम लगाया पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा
मकराना. मार्बल मण्डी मकराना के शहरवासियों को नहर के मीठे पानी की आपूर्ति शुरू होने पर पेयजल संकट से निजात मिलने तथा समुचित पानी मिलने की आशा थी। इस कराण लोग पिछले काफी समय से पानी के लिए परेशान होने के बावजूद चुप रहकर इंतजार कर रहे थे। विधायक श्रीराम भींचर के प्रयास से नहर का पानी तो मकराना तक पहुंचा, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहरी पानी आने पर भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। शहर में एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय के अंतराल में नहरी पानी सप्लाई दी जा रही है। पुरानी पाइप लाइनों को नई लाइनों से नही जोडऩे तथा जगह-जगह क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों सहित अन्य विभागीय कारणों से जहां कई स्थानों पर 3 से 4 बार नहर का पानी सप्लाई हो चूका है, वहीं शहर के कई इलाकों में आज तक पानी नहीं पहुंच रहा। वार्ड संख्या 27 एवं 28 के कई घरों में करीब 2 माह से से पानी नही ंआया। परेशान नागरिक जलदाय विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था की गुहार कर रहे हैं। उधर अधिकारी लोगों की इस विकट समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है, इससे शहर में पिछले तीन दिन से लगातार लोग जाम लगा कर प्रदर्शन कर अपनी बात जलदाय विभाग तक पहुंचानें का प्रयास कर रहे हैं।
दो मस्जिद रोड पर लगाया जाम
सोमवार को खाती टीबा तथा मंगलवार को तीन जगह रेलवे स्टेशन चौक, जयशिव चौक एवं सिनेमा गली में एक साथ जाम लगाने के बाद बुधवार को वार्ड संख्या 27, 28 एवं 30 की महिलाओं ने सुबह नौ बजे दो मस्जिद रोड पर जाम लगा कर पेयजल समस्या समाधान की मांग की। महिलाएं के जाम लगाने से वाहने चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
नही पहुंचें अधिकारी
करीब 6 घंटें से भी अधिक समय तक जाम रहने के बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली। अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान करना तो दूर
जाम लगानें वालों की बात सुनने एवं उन्हें आश्वास्त करने के लिए प्रतिनिधि तक नहीं भेजा। इससे नागरिकों में जलदाय विभाग के प्रति भारी आक्रोश था। महिलाओं ने बताया कि सोमवार को जलदाय विभाग के अधिकारी ने फोन पर पार्षद विक्रमसिंह को दो दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या वैसे ही है।
महिलाएं हुई बेहोश
जाम लगाने वाली महिलांए तेज धूप में लगातार 6 घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान पानी की समस्या से परेशान एक महिला की आंखों से आंसू टपक पड़े। उधर, तेज गर्मी में दो महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ी। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।
पूर्व विधायक के आश्वासन पर हटाया जाम
जाम की सूचना के बाद भी काफी समय तक प्रशासनिक एवं जलदाय विभाग के अधिकारी अथवा पुलिस प्रशासन के नहीं आने पर महिलाओं सहित अन्य लोगों ने पूर्व विधायक एवं नागौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। गैसावत ने उन्हें बताया कि वह आज मकराना शहर से बाहर है। वहां आने के बाद जलदाय विभाग सहित प्रशासन से चर्चा करेंगे। कार्यवाही नहीं होने पर पार्टी उनका सहयोग कर पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो