scriptThe dead bodies of the loving couple missing from the house were found | Video: घर से लापता प्रेमी युगल के शव बंद मकान के टांके में मिले | Patrika News

Video: घर से लापता प्रेमी युगल के शव बंद मकान के टांके में मिले

locationनागौरPublished: Jul 15, 2023 11:43:17 am

Submitted by:

Ravindra Mishra

-लड़के के परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला
-तीन दिन से थे दोनों लापता, युवक के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज था, शव दो से तीन दिन पुराना, दोनों रस्सियों से बंधे मिले
-शव उठाने पर देर रात तक चली समझाइश

nagaur__news.jpg

नागौर/कुचेरा. घर से लापता प्रेमी युगल का शव शुक्रवार की शाम औलादन में एक बंद मकान के टांके में मिला। दोनों रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक युवक के परिजनों ने लड़की के घर वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। देर रात तक गुस्साए लोग शव नहीं उठाने पर अड़े थे तो पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में लगे रहे। तीन दिन पहले ही युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज कराया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.