script

VIDEO…बिना संस्कार के शिक्षा की सार्थकता बिलकुल नहीं

locationनागौरPublished: Dec 05, 2022 09:52:58 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

Nagaur. ध्वजारोहण के साथ ही संस्कारयुक्त शिक्षा-कथा की समझाई महत्ता-संत लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा की ओर से चल रहे छठे पाटोत्सव का समापन-कार्यक्रम में भूमिदान करने वाले भामाशाह व कार्यकर्ता आदि सम्मानित किए गए

Nagaur news

Sixth Patotsav being run by Sant Likhmidas Maharaj Memorial Development Institute Amarpura ends

नागौर. संत लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा की ओर से चल रहे पाटोत्सव का सोमवार को पांचवें दिन नानी बाई का मायरा कथा के साथ समापन हुआ। इस दौरान भूमिदान करने वाले भामाशाहों एवं आयोजन व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर समापन समारोह को संबोधित करते हुए जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि कथा को सच्चे मन से श्रवण करने पर जीवन बदल जाता है। आज वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका कारण है कि भारतीय संस्कृति के संस्कारों का क्षरण होना। प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही संस्कार की शिक्षा का समावेश करना बेहद जरूरी है, नहीं तो परिवार नाम की व्यवस्था बिखर जाएगी। इसलिए कथा का श्रवण यदि आत्मिक रूप से कर लिया तो भक्ति के साथ ही संस्कारों के बीज का उद्भव होना भी निश्चित है। किसी भी पद से बड़ा माता-पिता का आशीर्वाद होता है। इसकी महत्ता समझनी एवं नई पीढ़ी को समझाना बेहद जरूरी है। इस पर भी काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कारित शिक्षा ही आपको लोगों से बेहतर दिखाने का सशक्त माध्यम बनती है। इसलिए संस्कार बेहद आवश्यक है। संस्थान के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि संतों का आशीर्वाद मिलने पर फिर कोई भी कार्य दुष्कर नहीं होता है। वह तो संतों के आशीर्वाद मात्र से सहज व सफल हो जाता है। संस्थान के माध्यम से संस्कार के साथ शिक्षा एवं सेवा कार्य सरीखे कामों को करने की प्राथमिकता रहती है। बालेश्वर धाम के संत रामरतन महाराज ने कहा कि श्रेष्ठ महापुरुषों के कार्य व संतों की सिद्धि भूमि का व्यापक प्रभाव रहता है। संत लिखमीदासजी महाराज की भक्ति व तप का अमरपुरा में बहुत व्यापक प्रभाव है। इसके पूर्व सुबह देव मंदिर एवं लिखमीदास महाराज स्मारक पर ध्वजारोहण किया गया।
नानी बाई का मायरा में झूमे श्रद्धालु
सोमवार को अंतिम दिन कथा के विभिन्न प्रसंगों में नरसी भगत की भक्ति की महत्ता समझाई गई। कथावाचक बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर के महंत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि नरसी भजन गाने के दौरान समय का बिलकुल ध्यान नहीं रखते थे। सुबह से शाम हो जाती थी, लेकिन नरसी भजन गाते रहते थे। नानी बाई का मायरा भरने गए तो उनके पास कुछ नहीं था। सब कुछ भगवान श्रीकृष्ण पर छोड़ दिया था। जब नानीबाई को उसके ससुराल वाले ताना मार रहे थे। उसी समय वहां पर पहुंचे भगवान 56 करोड़ का मायरा भरा। नानीबाई के ससुराल वाले देखते ही रह गए। ऐसा मायरा पहले किसी ने नहीं भरा था। यह नरसी भगत के भक्ति की पराकाष्ठा थी। बाद में हवन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं में आहुतियां अर्पित करने की होड़ लगी रही।
यह हुए सम्मानित
कार्यक्रम में कृपाराम देवड़ा, डॉ रामस्वरूप सांखला, रामचंद्र सांखला, लोकेश टाक, जगदीश कच्छावा, पुखराज सांखला, धर्माराम भाटी, सुखराम सोलंकी, बहादुर सिंह भाटी, दिलीप सैनी, भगवानाराम तंवर, कृपाराम गहलोत, खींवसिंह सोलंकी, रामेश्वरलाल पंवार, रामगोपाल सांखला, भंवरलाल पंवार, दुर्गाराम सांखला, देवकिशन सोलंकी व छोटमल सोलंकी आदि अन्य भामाशाह को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान के उपाध्यक्ष मोती लाल सांखला सचिव राधाकिशन तंवर, हरिश्चंद्र देवड़ा, कोषाध्यक्ष कमल भाटी, पारसमल परिहार, धर्मेंद्र सोलंकी, पुरुषोत्तम सोलंकी, भोमाराम पंवार, भगवानाराम सुंदेशा, गोविंदराम टाक, लिखमीदासजी सेवा संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष जबराराम माली, चेतन गहलोत, दीपक गहलोत, टीकमचंद टाक, मांगीलाल गहलोत आदि उपस्थित थे।
नागौर. लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान की ओर से पाटोत्सव में चल रही नानीबाई का मायरा में मौजूद श्रद्धालु

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8g2zqz

ट्रेंडिंग वीडियो