डेह में आज निकलेगी शोभायात्रा व शाम को जागरण
-कुजलश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कल डेह. कस्बे के कुँजल माता मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित कुंजलवश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।का आयोजन किया जा रहा हैं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आए पंडितो द्वारा शिव अभिषेक व पूजन किया जाएगा। गुरुवार शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम रामद्वारा के महंत आनन्दीरामाचार्य के सानिध्य में होगा।

कुंजल माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पारीक व कुंजल माता युवा मंडल के अध्यक्ष मूलाराम फरदोड़ा ने बताया कि शाम को भव्य जागरण होगा, जिसमें मुंबई के गायक कलाकार सतीश देहरा भजनों की प्रस्तुति देंगे। शुक्रवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ किया जाएगा। जिसमें यजमान पदमपुरा वाले महेश पारीक,पूनम पारीक ,रुचिका उपाध्याय ,रामकुवार उपाध्याय होंगे।