प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि इस समय भाजपा राजस्थान सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। लूट, हत्या, बलात्कार के मामले चरम पर है। मुख्यमंत्री इन पर काबू पाने की बजाए खुद की कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था का उदाहरण है कि यहां साढ़े छह लाख मुकदमें दर्ज हुए हैं। एक साल में ६ हजार ३३७ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। राजस्थान जैसे शान्तिपूर्ण राज्य में प्रतिदिन १८ बलात्कार हो रहे हैं। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था पर नियंत्रण को लेकर ईमानदारी से जो कोशिश की जानी थी वो नहीं की है इस कारण प्रदेश में जंगलराज है।प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की चर्चाओं पर पूनिया ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अफवाह फैलाना कांग्रेस का काम है। कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री बदलते हैं, पीसीसी चीफ बदलते हैं उनका आला कमान कमजोर है लेकिन भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मजबूत है। जो केन्द्रीय कार्यसमिति निर्णय करती है वो सर्वाेपरि है। उन्होंने दावा किया कि २०२३ में राजस्थान कांग्रेस मुक्त होगा और भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में आएगी। मुख्यमंत्री का चेहरा केन्द्रीय कार्यसमिति तय करेगी।
गठबंधन पर गोलमाल जवाब प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर गोलमाल जवाब दे गए। पूनिया ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि भाजपा स्वयं मजबूत एवं बहुमत हासिल करने में सक्षम पार्टी है। लेकिन उस वक्त की परिस्थितियां तो भविष्य के गर्भ में है। न तो अभी चुनाव है और न ही इन मुद्दों की जरूरत है।
मशीनरी का दुरूपयोग प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मशीनरी का दुरूपयोग किया है। साथ ही लोकतंत्र का भी अपमान किया है। पंचायती राज की स्थापना नागौर में हुई लेकिन ११ हजार पंचायतों को आज भी उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और विकास में भी भेदभाव बरता जा रहा है। पंचायती राज उपचुनाव में इसी कारण जनता ने कांग्रेस को नकारा है।
घर-घर चलेगा तिरंगा अभियान पूनिया ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार आगामी ९ अगस्त से १५ अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें २० करोड़ घरों पर तिरंगा लहराएगा, जिस पूरा विश्व देखेगा। साथ ही जनजागरण एवं प्रभात फेरियां निकलेगी। इसी कड़ी में प्रदेश में ५० लाख एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में २५ हजार तथा लोकसभा क्षेत्र में करीब ८ लाख घरों में तिरंगा लहराकर देश की अखण्डता को दुनिया देखेगी।