नागौर

इस बार चौंका सकते हैं विधानसभा चुनाव के परिणाम नतीजे

https://www.patrika.com/nagaur-news/

नागौरDec 11, 2018 / 11:47 am

Ravindra Mishra

मतगणना


नागौर. जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए मिर्धा कॉलेज में मतगणना जारी है। जिले में अब तक प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार पांच सीटों पर कांग्रेस दो पर भाजपा व दो पर रालोपा आगे चल रही है। सभी विधानसभाओं के लिए 17 से 20 राउण्ड होने हैं। अब तक करीब 6 से 7 राउण्ड हो चुके हैं। ताजा अपडेट के अनुसार डेगाना से कांग्रेस के विजय पाल मिर्धा 4654 से आगे, जायल से कांग्रेस की मंजू देवी मेघवाल 3228 से आगे, खींवसर से रालोपा के हनुमान बेनीवाल 5918 से आगे,लाडनूं से कांग्रेस के मुकेश भाकर 8484 से आगे, मकराना से बीजेपी के रूपाराम 6582 से आगे,मेडता से रूपा की इंदिरा देवी 1015 से आगे, नागौर से भाजपा के मोहन राम चौधरी 2676 से आगे
नावां से कांग्रेस के महेंद्र चौधरी 894 से आगे, परबतसर से कांग्रेस के रामनिवास गावडिय़ा 4784 से आगे चल रहे हैं। हालांकि डीडवाना के लिए मतगणना करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। पहले दौर में कांग्रेस के चेतन डूडी करीब 2 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Home / Nagaur / इस बार चौंका सकते हैं विधानसभा चुनाव के परिणाम नतीजे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.