घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग नागौर से अपने गांव पालड़ी जोधा जा रहे थे। इस दौरान मूण्डवा थाना क्षेत्र के ईनाणा गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया। कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने वाहनों के बीच फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक अर्जुन राम (35) निवासी पालड़ी जोधा, प्रताप सिंह (38), सांवर सिंह (23) की मौत हो गई। जबकि भरत सिंह और सरवण गिरी घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।