scriptसमय के साथ पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव जरुरी | Time required to change the functioning of the police | Patrika News

समय के साथ पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव जरुरी

locationनागौरPublished: Oct 19, 2018 05:22:38 pm

Submitted by:

Anuj Chhangani

पत्रिका से बातचीत, अजमेर रेंज आईजी बीजू जार्ज जोसफ ने किया गोटन थाने का अवलोकन

gotan news

समय के साथ पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव जरुरी

नागौर/गोटन. अजमेर रेंज आईजी बीजू जार्ज जोसफ ने कहा कि बदलाव के दौर में पुलिस अपनी कार्य प्रणाली एवं व्यवहार में आमूलचूल परिवर्तन कर रही है। इसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने यह बात गुरुवार को गोटन थाने का अवलोकन करने के बाद पत्रिका से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना में लोगों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उनमें विश्वास पैदा हो कि पुलिस थाना उनकी सहायता व सुरक्षा के लिए है, जिससे पुलिस की छवि में भी गुणात्मक सुधार हो सके। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास में वृद्वि और अपराधियों में भय हो तभी आपसी सद्भाव में बढोतरी होगी। आईजी ने कहा कि बदलाव ऊपरी आडंबरों में नहीं, बल्कि कार्य प्रणाली व व्यवहार में दिखना चाहिए। उन्होंने नागौर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र माहवर व मेड़ता पुलिस उपाधीक्षक रामगोपाल शर्मा के साथ थाने का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक दलपतसिंह से आपराधिक व अन्य जानकारी ली। जवानों ने महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ आनर दिया। लोगों से मिलकर समस्याएं सुनी तथा उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो