scriptतिरंगामय हुआ नागौर शहर, पत्रिका तिरंगा रैली में उमड़े शहरवासी | Tiranga Rally in nagaur to aware people about tricolor hoisting | Patrika News

तिरंगामय हुआ नागौर शहर, पत्रिका तिरंगा रैली में उमड़े शहरवासी

locationनागौरPublished: Jan 25, 2018 02:22:26 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान पत्रिका की ओर से कांकरिया स्कूल से निकाली गई तिरंगा रैली।

Nagaur Tiranga Rally

Tiranga Rally in nagaur to aware people about tricolor hoisting

नागौर. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से पत्रिका तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विधायक हबीबुर्रहमान, Nagaur कलक्टर कुमारपाल गौतम व जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने कांकरिया स्कूल से हरी झण्डी दिखाकर किया रैली को रवाना। गांधी चौक में हुआ रैली का समापन। रैली में बड़ी संख्या में शहरवासी, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शहर में आकांक्षा स्कूल की ओर से भी शहर के मुख्य मार्गो से तिरंगा रैली निकाली गई।
शहरवासी बने भागीदार
तिरंगा बने शहर की शान अभियान के तहत कांकरिया स्कूल से शुरू तिरंगा रैली में समूचा शहर भागीदार बना। रैली में शहर की प्रमुख निजी स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, व्यापार मंडल, नगर परिषद पार्षद, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांकरिया स्कूल से गांधी चौक मार्ग में रैली का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली के दौरान यातायात पुलिस का भी सहयोग रहा।
देश भक्ति की भावना जगाई
रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे कतार में भारत माता की जय, वंदे मातरम व देश भक्ति तरानों की धुन पर चल रहे छात्र-छात्राओं ने लोगों में देश भक्ति की भावना का संचार किया। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से गत तीन साल से स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों से घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान करने को लेकर अभियान चलाया जाता रहा है।
तिरंगे का सम्मान जरूरी
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में देश के हर नागरिक को घर पर तिरंगा फहराने की आजादी मिली थी। इसके बाद से देश भर में गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौकों पर घरों पर तिरंगा फहराते हैं। हालांकि तिरंगा फहराने को लेकर बनी गाइड लाइन या उसके सम्मान से जुड़ी बातों का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। इसलिए तिरंगा फहराने के बाद उसको सूर्यास्त से पहले उतारने, कटा फटा ध्वज नहीं फहराने, जमीन पर नहीं गिराने जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो